फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20 players from Jind will participate in the state level boxing competition

Jind News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जींद से भाग लेंगे 20 खिलाड़ी

Wed, 23 Jul 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 23 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
20 players from Jind will participate in the state level boxing competition
23जेएनडी18-आरोही मॉडल स्कूल घसो खुर्द में हई जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान खेलते हु
जींद। हिसार में 24 से 27 जुलाई तक राज्यस्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी। इसमें जींद जिले से 20 खिलाड़ी भाग लेंगे जो जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे थे। जबकि प्रदेशभर से प्रतियोगिता में 600 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव वेद प्रकाश ने बताया कि 17 और 18 जुलाई को आरोही मॉडल स्कूल घसो खुर्द में दो दिवसीय जिलास्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई थी। जिले भर से 80 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 20 खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 33 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा प्रथम, 35 किलोग्राम में रितु प्रथम, 40 किलोग्राम में प्रथम मन्नत, 43 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम ईशा, 46 किलोग्राम भार वर्ग में हांशिका प्रथम, 49 किलोग्राम भार वर्ग मेंवंशिका प्रथम, 52 किलोग्राम में खुशी प्रथम, 55 किलोग्राम में पायल प्रथम और 70 किलोग्राम में कुसम प्रथम स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार लड़कों की प्रतियोगिता के 33 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु ने प्रथम, 35 किलोग्राम भार वर्ग में घनश्याम प्रथम, 37 किलोग्राम भार वर्ग में जतिन प्रथम, 40 किलोग्राम भार वर्ग मेंअनमोल प्रथम, 43 किलोग्राम भार वर्ग मेंअंशुल प्रथम, 46 किलोग्राम में प्रतीक, 49 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष प्रथम, 52 किलोग्राम भार वर्ग में मिलन प्रथम, 55 किलोग्राम भार वर्ग में अतुल प्रथम, 58 किलोग्राम भार वर्ग में विराट प्रथम, 61 किलोग्राम भार वर्ग में अरुण प्रथम, 64 किलोग्राम भार वर्ग में नीति प्रथम, 67 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य प्रथम और 70 किलोग्राम में रौनक ने प्रथम स्थान पर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी यूके में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed