Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20% jump in power consumption, 150-200 power related complaints are coming in daily

Jind News: बिजली खपत में 20 फीसदी उछाल, रोजाना 150-200 आ रहीं बिजली संबंधित शिकायतें

Wed, 01 Jul 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
20% jump in power consumption, 150-200 power related complaints are coming in daily
फोटो1जेएनडी02-शहर में एक जगह चल रहा तार बिछाने का कार्य। संवाद
जींद। जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली की खपत में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है। रात के समय रोजाना 3 से 4 बार अघोषित बिजली कट लगाए जा रहे हैं। शहर में दिन के समय अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात शहर में कई जगह दो-दो घंटे सप्लाई बाधित रही और ग्रामीण क्षेत्र में 45-45 मिनट के कट लगे। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बिजली की खपत करीब 20 प्रतिशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछली बार जहां इन दिनों में बिजली खपत 105.93 लाख यूनिट थी, वहीं इस बार यह आंकड़ा 129.27 लाख यूनिट तक पहुंच गया है। कई कॉलोनियों और गांवों में लगातार कई-कई घंटे तक बिजली गुल रह रही है। रात के समय बिजली कटौती के कारण लोगों को गर्मी और मच्छरों के बीच परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती और बार-बार आने वाले फॉल्ट के चलते शिकायतों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। बिजली निगम के पास प्रतिदिन औसतन 150-200 शिकायतें ऑनलाइन और ऑफलाइन दर्ज हो रही हैं। इनमें ट्रिपिंग, लो वोल्टेज, लाइन फॉल्ट और ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं।
निगम की टीमें शिकायतों के समाधान के लिए लगातार काम कर रही हैं, लेकिन बढ़ती मांग और तकनीकी दिक्कतों के कारण राहत मिलने में समय लग रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी और एसी, कूलर व पंखों के बढ़ते उपयोग से बिजली की मांग अचानक बढ़ी है।

बीते वर्ष और इस वर्ष बिजली की खपत
साल 2025-2026
20 जून-90.29-92.45
21 जून-92.06-97.74

22 जून-103.36-91.08
23 जून-98.81-101.57

24 जून-95.73-105.61
25 जून-95.33-108.51

26 जून-94.59-113.68
27 जून-103.57-111.53

28 जून-111.43-121.09
29 जून-112.95-125.11

30 जून-108.93-129.27
बॉक्स
गांव में बिजली की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। दिन के समय भी बिजली जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। रात में भी 3-4 बार अघोषित बिजली कट लगाए जाते हैं। रात में 10 बजे, एक बजे और 4 बजे 45-45 मिनट के कट लगे। -जसमेर, गांव लोन

बॉक्स
पिछले कई दिनों से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। रात में अक्सर बिजली गुल रहती है जिससे गर्मी में काफी परेशानी होती है। निगम को चाहिए कि कम से कम रात के समय बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जाए ताकि लोग चैन की नींद सो सकें।

-यशपाल नैन, गांव धरौदी
वर्जन
बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है जिससे ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। लोड बढ़ने से फ्यूज और कंडक्टर जल जाते हैं जिन्हें ठीक करने में समय लगता है। टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सूचना मिलते ही कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच जाते हैं। -विनोद पूनिया, एसई, बिजली निगम जींद

फोटो1जेएनडी02-शहर में एक जगह चल रहा तार बिछाने का कार्य। संवाद

फोटो1जेएनडी02-शहर में एक जगह चल रहा तार बिछाने का कार्य। संवाद

फोटो1जेएनडी02-शहर में एक जगह चल रहा तार बिछाने का कार्य। संवाद

फोटो1जेएनडी02-शहर में एक जगह चल रहा तार बिछाने का कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article