फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 people arrested for alleged corruption of 14 crores in power corporation

बिजली निगम में 14 करोड़ के घपले के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2019 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
2 people arrested for alleged corruption of 14 crores in power corporation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

बिजली निगम में करोड़ों रुपये के घालमेल के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने हिसार के मित्तल नगर निवासी निगम के एक्सईएन दलबीर सिंह व राजस्थान के भिवाड़ी निवासी राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में ठेकेदार व कई कर्मचारियों व अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


बिजली निगम हिसार के ऑपरेशन सर्कल के एसई रजनीश गर्ग ने पुलिस को 2016 में दी शिकायत में कहा था कि बिजली निगम में लगभग 14 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इसको निगम के ठेकेदार एमएस दूहन इलेक्ट्रिकल वर्कर्स के संचालक कुलदीप दूहन ने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है।
विज्ञापन


जनवरी महीने में पुलिस ने कुलदीप दूहन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद हिसार में निगम के सीए को भी काबू कर लिया था। पुलिस ने अब इस मामले में हिसार के मित्तल नगर निवासी सफीदों में कार्यरत एक्सईएन दलबीर सिंह व राजस्थान के भिवानी निवासी राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच डीएसपी दलीप सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि म्हारा गांव-जगमग गांव स्कीम के तहत ठेकेदार को गलत पेमेंट किए जाने के मामले में इसी साल जनवरी में हांसी बिजली निगम के एक्सईएन सुखबीर कंबोज, हांसी सब अर्बन-वन के एसडीओ दीवान चंद, मुंढाल एसडीओ सुरेंद्र कुमार, नारनौंद एसडीओ सुशील, सातरोड एसडीओ ओमप्रकाश बिश्नोई और हिसार के अनिल बोलान को सस्पेंड किया था।


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा हरियाणा सिविल सर्विस नियम, 2016 के नियम-83 के अंतर्गत छह अधिकारियों का सस्पेंशन ऑर्डर जारी हुआ था। हालांकि इस मामले के बाद कांट्रैक्टर कुलदीप दूहन के स्टोर पर निगम के अधिकारियों ने छापे मारे थे और सारा सामान कब्जे में ले लिया था। स्कीम के तहत कार्य कई महीनों तक रुक गया था। आखिर में निगम ने अब दूसरी एजेंसियों को इसका नया वर्क ऑर्डर जारी करके काम शुरू करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed