फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2 bike riders absconded after breaking gold chain from woman's neck

Jind News: महिला के गले से सोने की चेन तोडक़र बाइक सवार 2 युवक फरार

Wed, 01 Mar 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
2 bike riders absconded after breaking gold chain from woman's neck
जींद। शहर की भटनागर कॉलोनी के पास की छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेने पैदल स्कूल जा रही महिला के गले से बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ चेन छीनने के आरोप में विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भटनागर कालोनी की महिला रीतू ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी दोपहर डेढ़ बजे वह अपने बच्चों को छुट्टी होने के बाद कालोनी स्थित एक निजी स्कूल से लाने के लिए पैदल जा रही थी। जब वह कालोनी की गली नंबर-5-6 के बीच में पहुंची तो सामने से काली बाइक पर दो युवक आए, जिसमें चलाने वाले हेलमेट और पीछे बैठे युवक ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। उनके नजदीक आते ही पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर झपटा मारा और वह गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। वह बाइक की नंबर प्लेट देखती तब तक वह काफी दूर जा चुके थे। उन्होंने बताया कि सोने की चेन दो तोले की थी। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दो बाइक सवारों के खिलाफ चेन तोड़ने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed