{"_id":"5bba50ec867a5514b21476af","slug":"191538937068-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से होगा तीन नई सड़कों का निर्माण : जसबीर देशवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से होगा तीन नई सड़कों का निर्माण : जसबीर देशवाल
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार करोड़ से होगा तीन नई सड़कों का निर्माण : जसबीर देशवाल
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। सफीदों विधायक जसबीर देशवाल ने रविवार बताया कि सफीदों हलके की तीन नई सड़कों की मंजूरी मिल गई है। भिड़ताना से खरकरामजी, भिड़ताना से आसन और धड़ौली मोड़ से सिवाह सड़क निर्माण में करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि 4.185 किलोमीटर की भिड़ताना से खरक रामजी सड़क एक करोड़ 60 लाख में बनकर तैयार होगी। 4.60 किलोमीटर की भिड़ताना से आसन सड़क के निर्माण में एक करोड़ 90 लाख रुपये खर्च होंगे। 1.25 किलोमीटर सिवाह से धड़ौली मोड़ तक सड़क का निर्माण 50 लाख रुपये में होगा। विधायक जसबीर देशवाल ने कहा कि इन तीन सड़कों को मिलाकर पिछले चार साल के दौरान 45 नई सड़कों का निर्माण हलके में हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री की सभी घोषणाओं को पूरी ईमानदारी से उन्होंने पूरा किया है।
फोटो कैप्शन
07जेएनडी 18 : सफ ीदों विधायक जसबीर देशवाल।