{"_id":"5bad2b5d867a557f5742e6fb","slug":"191538075485-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन नहीं मिली तो बुजुर्गों ने नरवाना-टोहाना रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन नहीं मिली तो बुजुर्गों ने नरवाना-टोहाना रोड किया जाम
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन नहीं मिली तो बुजुर्गों ने नरवाना-टोहाना रोड किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। लोन गांव के बुजुर्गों ने वीरवार सुबह बुढ़ापा पेंशन नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर नरवाना-टोहाना रोड जाम कर दिया। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगभग एक घंटे तक लगा रहा। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्गों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे पेंशन की जिद पर अडे़ रहे। डाकखाने के कर्मचारियों द्वारा दो दिन में पेंशन बांटने के आश्वासन पर बुजुर्गों ने नरवाना-टोहाना मार्ग को खोल दिया।
डाकखाने में नेटवर्क खराब होने के कारण बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है। बुजुर्गों ने बताया कि वह सुबह से अपनी पेंशन लेने के लिए डाकखाने में बैठे हैं। लेकिन कर्मचारी उन्हें बुढ़ापा पेंशन की राशि नहीं दे रहे थे। जब पेंशन न देने का कारण पूछा तो कर्मचारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। जिस कारण वहां मौजूद लोगों में रोष पैदा हो गया और वह सड़क पर आ बैठे। बुजुर्गों की मांग थी जब तक उनकी पेंशन नहीं मिलेगी वह सड़क से नहीं उठेंगे। लगभग एक घंटे बाद डाकघर के कर्मचारियों ने कहा कि कंप्यूटर में नेटवर्क की दिक्कत है। जल्द वितरण के आश्वासन पर वृद्ध लोगों ने जाम खोला।