{"_id":"5b26aaa94f1c1bc96b8b6a98","slug":"191529260713-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार लोकसभा चुनाव नहीं हारते तो कुलदीप बनते सीएम : रेणुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार लोकसभा चुनाव नहीं हारते तो कुलदीप बनते सीएम : रेणुका
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। हांसी से कांग्रेस विधायक रेणुका बिश्नोई ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में अगर कुलदीप बिश्नोई चुनाव नहीं हारते तो वो प्रदेश के सीएम बनते। भाजपा के साथ जो गठबंधन हुआ था उसमें लिखित रूप में था कि ढाई-ढाई साल सरकार बनने पर सीएम होंगे। लोकसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को षड्यंत्र के तहत हराया गया। जो पार्टी लिखित समझौते को नहीं निभा सकती वो जनता से किए वादों को कैसे निभाएगी। रेणुका महाराजा अग्रसेन मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव परिणाम को बदल सकते हैं। हर बूथ पर मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा सीट पर भजनलाल परिवार चुनाव लड़ता आया है। ऐसे में आप लोगों का लंबे समय तक राजनीतिक साथ चाहिए। किसी भी तरह का गिला-शिकवा हो उसे दूर कर संगठन को मजबूत करने का काम करें। रेणुका ने कहा कि हिसार लोकसभा सीट से उनके परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा। ऐसे में बीते लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला कार्यकर्ता लेने का काम करें। उन्होंने कहा कि आज हर मोर्चे पर भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कर्मचारी निरंतर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। साल के अंत में होने वाले राजस्थान, एमपी के चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। अगले वर्ष लोकसभा में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वह 23 जून को अलेवा ब्लॉक के गांवों में दौरे कर ग्रामीणों से रूबरू होंगी। इस मौके पर ओमप्रकाश बिश्नोई, प्रताप एडवोकेट, सतपाल श्योकंद, रमेश सैणी, वीरेंद्र जैन, पंकज शर्मा, मुकेश शर्मा, संजय भौंगरा, मनोज यादव, चांदी शास्त्री, सुरेश गर्ग मौजूद रहे।