{"_id":"5a01f2f44f1c1b6d548bb738","slug":"191510077172-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल प्रतियोगिता
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब को हरा कर महिला वर्ग में हरियाणा बना चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना खेल मैदान में चल रही महिला, पुरुष हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम डॉ. किरण सिंह पहुंची। अध्यक्षता हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आनंदेश्वर पांडे ने हिस्सा लिया। धुंध के चलते हैंडबॉल प्रतियोगिता के मैच तीन घंटे देरी से शुरू हुए। महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला हरियाणा की टीम का पंजाब के साथ हुआ। हरियाणा की टीम के खिलाड़ियों ने अपने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल को जारी रखते हुए पंजाब की टीम को 22-16 हराया। महिला वर्ग में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी। इससे पहले पंजाब की टीम ने रेलवे के साथ हुए कड़े मुकाबले में रेलवे को 21-19 से हरा कर फाइनल में स्थान बनाया। हरियाणा की टीम ने दिल्ली की टीम को एक तरफा मुकाबले 24-7 से हरा कर फाइनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का खेल शुरूआत से ही बेहतरीन रहा। इससे पहले महिला वर्ग में रेलवे ने गुजरात को 13 गोल से हरियाणा ने पंजाब को पांच गोल से हराया।
पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला पंजाब का सीआईएसएफ के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम सीआईएसएफ को कड़े मुकाबले में 20-16 से हरा कर चैंपियन बनी। सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम ने हरियाणा के साथ मुकाबले में जीत दर्ज की। पंजाब की टीम ने हरियाणा को 30-25 से हरा कर फाइनल में स्थान बनाया। सीआईएसएफ का दिल्ली की टीम के साथ मुकाबला हुआ। इसमें सीआईएसएफ की टीम 24-22 से विजयी रही। इससे पहले पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ ने सीआरपीएफ को एक गोल, हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को एक गोल से, दिल्ली ने मध्यप्रदेश को तीन गोल, एसएससीबी ने तेलंगाना को पांच गोल, सीआईएसएफ ने रेलवे को चार गोल, पंजाब ने एसएससीबी को तीन गोल, हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 19 गोल, छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल को 11 गोल से हराया।
डॉ. किरण सिंह ने कहा कि खेलों को लेकर युवाओं का रूझान बढ़ रहा है। खेलों के माध्यम से हम अपने प्रदेश, देश का नाम रोशन कर सकते है। प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल रही है। हमारे बेटे-बेटियों ने खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर प्रदेश का नाम भी रोशन करने का काम किया है। खेलों में हिस्सा लेने से एक-दूसरे के सहयोग की भावना भी पैदा होती है। इस मौके पर हरियाणा हैंडबॉल सचिव जुगमिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सलुजा, शिवाजी संधू, रंजीत, प्राचार्य डॉ. रामकिशन, बांगर शिक्षा समिति सचिव हीरा लाल, हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, कुमार अनिल, डॉ. राजेश, सतपाल ढांडा, अनूप, राय सिंह आर्य, राज धारीवाल, संतोष धीमान, सुखजीत मौजूद रहे।