फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पेज नंबर तीन के लिए प्रस्तावित लीड समाचार

पेज नंबर तीन के लिए प्रस्तावित लीड समाचार

Fri, 20 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
पेज नंबर तीन के लिए प्रस्तावित लीड समाचार
पटाखों के धुएं में उड़े सुप्रीम कोर्ट के आदेश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दीपावली पर जलाए गए पटाखों ने भारी पैमाने पर प्रदूषण का जहर घोल दिया। जिले में पटाखों की बिक्री पर रोक के बावजूद भी हवा में प्रदूषण की मात्रा में 40 प्वाइंट वृद्धि दर्ज की गई। जबकि ध्वनि प्रदूषण के मामले में 37 डिसीबल की वृद्धि दर्ज की गई। जोकि तय मानकों से काफी ज्यादा था। सांस और दिल के रोगियों के लिए वातावरण की यह हालत बेहद खतरनाक मानी जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदूषण का यह स्तर सामान्य व्यक्ति की सेहत को बिगाड़ने के लिए पर्याप्त है। जिले के प्रदूषण कंट्रोल विभाग की माने तो इस बार 50 प्रतिशत तक कम पटाखे चलाए गए। बावजूद इसके भी पर्यावरण प्रदूषण बढ़ा है। प्रदूषण विभाग के अनुसार 12 अक्तूबर को विभाग की तरफ से वायु में प्रदूषण की मात्रा को जांचा गया तो 172 प्वाइंट मिला था, लेकिन दीपावली पर यह पैमाना 212 तक पहुंच गया। जबकि ध्वनि प्रदूषण के मामले में पहले 50 डिसीबल मापा गया था, लेकिन दीपावली पर इसका आंकड़ा 87 डिसीबल तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट पर एनसीआर में शामिल जींद में पटाखों की बिक्री पर रोक होने के बावजूद भी लोगों ने आदेशों को ताक पर रखकर जमकर पटाखों की बिक्री की गई। हालांकि पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खुफिया व पुलिस विभाग लगातार लगा रहा, लेकिन इस बार कालोनियों व घरों के अंदर पटाखों की बिक्री की गई। जहां पर पटाखे जलाने के शौकिन लोग ऐसी जगहों पर ढूंढते हुए उनके ठिकानों तक पहुंच गए।


निर्धारित समय की उड़ी धज्जियां
सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर में पटाखों को बचाने का समय निर्धारित किया हुआ था। जहां पर सुप्रीम कोर्ट ने रात को साढ़े नौ बजे तक पटाखे जलाने का समय निर्धारित किया हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भी मध्यरात्रि तक शहर की गलियों में जमकर पटाखे बचे। हालांकि इस बार आतिशबाजी बहुत ही कम हुई, लेकिन पटाखे बजाने का सिलसिला निर्धारित समय पूरा होने के बावजूद भी रात 12 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन



इस बार दीपावली पर पिछले वर्ष के मुकाबले बहुत ही कम पटाखे चलाए गए है। इसका असर प्रदूषण के पैमाने पर भी दिखाई दे रहा है। वायु प्रदूषण का पैमाना 172 से बढ़कर दीपावली पर 212 हुआ है। जबकि ध्वनि प्रदूषण 50 डिसीबल से बढ़कर 87 डिसीबल मापा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय गिल, एसडीओ प्रदूषण बोर्ड


पुलिस ने 470 किलोग्राम पटाखे बरामद
जिले में पटाखों की बिक्री पर रोक होने के बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह पर छापेमारी की। जहां पर सात जगह पर छापेमारी करके आठ लोगों को पटाखे बेचते हुए पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से 470 किलोग्राम पटाखे बरामद करके कब्जे में ले लिए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जींद शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि काठ मंडी में दो युवक अवैध तरीके से पटाखे बेच रहे है। पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने वहां से बोरों में बंद 52 किलो 100 ग्राम पटाखे बरामद किए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान शास्त्री नगर निवासी राहुल व हनुमान गली निवासी अंकित के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जुलाना की नत्थुराम मार्केट में पुलिस ने छापेमारी करके दो भाइयों को 56 किलोग्राम पटाखे सहित काबू किया है। दोनों ही भाई वहां पर बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से पटाखे बेच रहे थे। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव हथवाला निवासी विजय सिंह, विक्रम के रुप में हुई। नरवाना की गीता कालोनी में पुलिस ने छापेमारी करके एक दुकान के बाहर से 15 किलोग्राम पटाखे बरामद किए है। पुलिस ने मौके से गीता कालोनी निवासी प्रमोद को गिरफ्तार किया है। नरवाना के अग्रेसन नगर में पुलिस ने छापेमारी करके दुकान के बाहर पटाखे बेच रहे व्यक्ति के कब्जे से 20 किलोग्राम पटाखे बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान अग्रसेन नगर नरवाना निवासी घनश्याम के रुप में हुई। नरवाना के पंजाबी महोल्ला में पुलिस ने छापेमारी करके 310 किलोग्राम पटाखे बरामद किए है। पुलिस ने मौके से पंजाब महोल्ला निवासी हरिश कुमार के रुप में हुई। सफीदों के सीनियर सैकेंडरी स्कूल के निकट पुलिस ने छापेमारी करके भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए है। पुलिस ने मौके से वार्ड दस निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव अलीपुरा में उचाना थाना पुलिस ने छापेमारी करके 16 किलो 500 ग्राम पटाखे बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव अलीपुरा निवासी कृष्ण के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed