{"_id":"65a57cea864ea9e41f03e183","slug":"183-people-had-taken-registry-tokens-105-were-done-jind-news-c-199-1-sroh1009-11727-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 183 लोगों ने लिए थे रजिस्ट्री के टोकन, 105 की हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 183 लोगों ने लिए थे रजिस्ट्री के टोकन, 105 की हुई
Tue, 16 Jan 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी16: पटवार भवन में धरने पर बैठे पटवारी।
जींद। द पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर चल रही पटवारियों की हड़ताल के चलते आमजन को परेशानी हो रही है। इसके चलते जिले में सोमवार को रजिस्ट्री करवाने के लिए 183 लोगों ने टोकन लिए, लेकिन 105 का ही अपने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री हो सकी। इसमें से जींद एसडीएम ने 13 रजिस्ट्री की, जबकि टोकन 29 ने लिए थे। इसके अलावा उचाना में 21 ने एसडीएम से रजिस्ट्री करवाने के लिए टोकन लिए थे, यहां पर भी केवल दो ही लोग रजिस्ट्री करवा पाए। रजिस्ट्री नहीं होने से आमजन को परेशानी हो रही है।
हड़ताल के चलते जींद में 84 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए टोकन लिए थे। इनमें से केवल 58 ही रजिस्ट्री हो पाई, जबकि नरवाना में 36 में से 16 रजिस्ट्री हुई। पिल्लूखेड़ा में चार में से तीन की रजिस्ट्री हो पाई। इसके अलावा सफीदों में 19 में से 13 की हुई। उचाना में 40 में से 15 की रजिस्ट्री हो पाई। निर्धारित तिथि में रजिस्ट्री नहीं होने पर प्लॉट व मकान के लेनदेन में आमजन को भविष्य में भी परेशानी होने का डर बना रहता है। सोमवार को पटवारियों का धरना कानूनगो रामबिलास की अध्यक्षता में जारी रहा। इसमें मंच संचालन जिला महासचिव अमरदीप श्योकंद ने किया। धरने को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने समर्थन किया। अमरदीप श्योकंद ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते पटवारी लगातार बढ़ाने को मजबूर हैं। पटवारियों की हड़ताल के चलते डोमिसाइल, इंतकाल, जमीन नक्शा, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व रिहायशी प्रमाण पत्र का काम लंबित चल रहा है। इन सभी की संख्या प्रतिदिन हजारों में होती है। इससे जिलावासियों को तो परेशानी हो रही है। इसके विपरीत सरकार के सुनवाई नहीं करने पर पटवारियों में भी रोष है।