{"_id":"5cd46ceabdec22070264b141","slug":"181557425386-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल जंप करने वाला मालगाड़ी चालक, सहचालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल जंप करने वाला मालगाड़ी चालक, सहचालक निलंबित
विज्ञापन
नरवाना। बुधवार दोपहर नरवाना रेलवे स्टेशन पर रेड सिग्नल तोड़ने के आरोप में दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक द्वारा मालगाड़ी के चालक और सह चालक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि डीआरएम कार्यालय की ओर से जारी की गई जानकारी में कहा गया है कि जिस समय मालगाड़ी ने सिग्नल जंप किया, यात्री गाड़ी प्लेटफार्म से निकल चुकी थी। ऐसे में हादसा होने की कोई गुंजाइश नहीं थी। फिर भी मालगाड़ी के चालक द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई है। ऐसे में चालक और सह चालक को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के लिए नरवाना रेलवे स्टेशन के पास दोपहर कुरुक्षेत्र जाने वाली यात्री गाड़ी जिस लाइन पर थी उसी समय पीछे से एक मालगाड़ी भी उसी लाइन पर आ गई। स्टेशन आने से मालगाड़ी को रोकने के लिए हिसार रोड फाटक के पास मालगाड़ी के लिए रेड सिग्नल किया गया था, लेकिन चालक ने रेड सिग्नल को जंपर कर गाड़ी को आगे बढ़ी दिया। गनीमत रही कि उस समय यात्री गाड़ी रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। इसके बाद जैसे ही मालगाड़ी के चालक ने आगे जा रही यात्री गाड़ी को देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक दिया था। वहीं रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यदि गाड़ी प्लेटफार्म पर खड़ी होती तो इस लापरवाही से कई लोगों की जान जा सकती थी। ऐसे में रेलवे ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
रेलवे के उच्च अधिकारियों ने बुुधवार देर रात तक पूरे मामले की गहनता से जांच की। इस मामले की जांच करने के लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों की एक टीम सीनियर डीओएम के नेतृत्व में विशेष ट्रेन नरवाना पहुंची। डीओएम ने नरवाना रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर इस पूरी घटना की जांच की और स्टेशन मास्टर, गेटमैन व ट्रेन के चालकों सहित अन्य कर्मियों से जानकार ली। ट्रेन के दोनों चालकों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया। हालांकि इस घटना की जांच करने पहुंची सीनियर डीओएम ने मीडिया से कोई जानकारी सांझा नहीं की। इस बारे में जब स्टेशन अधीक्षक नरवाना मुंशी राम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह कोई जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। यह भी पता चला है कि जिस मालगाड़ी को सिग्नल तोड़ने के बाद नरवाना में रोका गया था, उसे देर रात दूसरे चालक को बुलाकर उसे गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
यात्री गाड़ी 54042 कुरुक्षेत्र जाने वाली थी। इस ट्रेन को नरवाना रेलवे जंक्शन से रवाना कर दिया गया था। यह ट्रेन प्लेटफार्म से निकल चुकी थी। 13:54 बजे इसी ट्रैक पर जींद की ओर से मालगाड़ी का लोको पायलट लाल सिग्नल होने के बावजूद नरवाना स्टेशन की ओर बढ़ता रहा। क्योंकि प्लेटफार्म से पहले ही यात्री गाड़ी रवाना हो चुकी थी, ऐसे में दुर्घटना की कोई आशंका नहीं थी। मालगाड़ी के लोको पायलट एवं असिस्टेंट पायलट को सस्पेंड कर दिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
अजय माइकल, पीआरओ रेलवे दिल्ली मंडल।