फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   इनेलो के पारिवारिक विवाद के बीच इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का दो दिवसीय दौरा आज से

इनेलो के पारिवारिक विवाद के बीच इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का दो दिवसीय दौरा आज से

Sat, 13 Oct 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
इनेलो के पारिवारिक विवाद के बीच इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का दो दिवसीय दौरा आज से
पारिवारिक विवाद के बीच इनेलो सुप्रीमो का दो दिवसीय दौरा आज से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सात अक्तूबर को गोहाना में हुई इनेलो की सम्मान दिवस रैली के बाद इनेलो में उपजे पारिवारिक विवाद के बीच इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला दो दिन के जींद दौरे पर आ रहे हैं। पहले ओमप्रकाश चौटाला का तीन दिन का कार्यक्रम था। एक दिन राज्य कार्यकारिणी की बैठक होनी थी, लेकिन अब राज्य कार्यकारिणी की बैठक रद कर दी गई है, इसलिए चौटाला का दौरा दो दिन का कर दिया गया है। चौटाला हेलीकाप्टर से जींद आएंगे। हेलीकाप्टर दो दिन तक जींद में ही खड़ा रहेगा। चौटाला दो दिन में जींद के कई गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान इस बात पर नजर रहेगी कि चौटाला किसके पक्ष में वोट के लिए लोगों से अपील करते हैं।
इनेलो सुप्रीमो शिक्षक भर्ती घोटाले में सजायाफ्ता हैं। फिलहाल वह पैरोल पर आए हुए हैं। जींद से ओमप्रकाश चौटाला का खास लगाव है। जब भी वे जेल से पैरोल पर आते हैं तो जींद जरूर आते हैं। जींद में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर ओमप्रकाश चौटाला दो दिन जींद के लोगों से इनेलो के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। जींद हलके के दर्जनों गांवों में चौटाला जाएंगे। पारिवारिक विवाद के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि ओमप्रकाश चौटाला अभय का ही नाम लेते हैं या फिर अपने पोते सांसद दुष्यंत व दिग्विजय का भी नाम लेंगे। हालांकि वीरवार को इनेलो सुप्रीमो की तरफ से इनेलो में विवाद के चलते कई बड़े बदलाव किए हैं। अब चौटाला जींद के लोगों को एकजुट करने में कितने कामयाब होते हैं, इसका पता उनके दौरे के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बनाए रखेंगे दूरी
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश चौटाला पत्रकारों से दूरी बनाए रखेंगे। जिला कार्यकारिणी की तरफ से पत्रकारों को चौटाला के आने का कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है। इनेलो पदाधिकारियों को यह भी अंदेशा है कि पत्रकार चौटाला को उनके पारिवारिक विवाद को लेकर घेरने का काम करेंगे। इसलिए इस कार्यक्रम से पत्रकारों को दूर ही रखने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि कुछ नेताओं ने चौटाला के साथ पत्रकारों के डिनर का कार्यक्रम रखा है, लेकिन यह अनौपचारिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो के सभी कार्यकर्ता लेंगे भाग
चौटाला के पारिवारिक विवाद के बावजूद इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को सभी कार्यकर्ता सम्मान की नजर से देखते हैं। उनके दौरे में इनेलो के सभी कार्यकता, जो अब दो गुटों में बंटते नजर आ रहे हैं, सभी दिखाई देंगे। दुष्यंत चौटाला व अभय सिंह चौटाला को चाहने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी नजर में ओमप्रकाश चौटाला का वहीं सम्मान है जो पहले था, इसलिए वे इनेलो सुप्रीमो के कार्यक्रम में जाएंगे। जब दुष्यंत चौटाला या अभय सिंह चौटाला का जींद दौरा होगा, उसमें दोनों के चाहने वाले अलग-अलग दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed