फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पानी की समस्या को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे जाजवान गांव के लोग

पानी की समस्या को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे जाजवान गांव के लोग

Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे जाजवान गांव के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जाजवान गांव के ग्रामीण बुधवार को पानी की समस्या लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन के माध्यम से दी शिकायत में लोगाों ने बताया कि पिछले कई दिन से वह पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को पेयजल मुहैया करवाने के लिए तीन साल पहले एक करोड़ 34 लाख रुपये की ग्रांट पास की गई थी, लेकिन ठेकेदार ने दलित बस्ती में अब तक पानी की नई पाइप लाइन नहीं बिछाई। पाइप लाइन पुरानी होने की वजह से टूट गई। इससे लोगों को पेयजल मुहैया नहीं हो रहा है। जब यह शिकायत लेकर दलित बस्ती के लोग सरपंच के पास गए तो सरपंच ने बजट पास नहीं होने की बात कही। वहीं ठेकेदार ने कहा कि उसके पास प्लास्टिक की पाइप लाइन है, जबकि दलित बस्ती को छोड़कर पूरे गांव में लोहे की पाइप लाइन बिछी हुई हैं। लोगों की समस्या को समझते हुए डीसी ने एसडीएम को उचित कार्रवाई के आदेश दिए। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन को जांच के आदेश दिए। एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर सलीम, जनशेर, बलवान, मीना, संदीप व कुलविंद्र मौजूद रहे।

तीन दिन में पानी की किल्लत खत्म नहीं हुई तो देंगे धरना
लोगों के साथ पहुंचे जिला पार्षद सत्तू उर्फ सतपाल ढांडा ने कहा कि प्रशासन ने गरीब लोगों के साथ भेदभाव किया है। ऐसे में प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तीन दिन में प्रशासन ने गांव में पाइप लाइन बिछाकर लोगों को पेयजल मुहैया नहीं करवाया तो आंदोलन होगा। ढांडा ने कहा कि प्रशासन ने यहां घटिया पाइप लाइन बिछाई जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed