फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत आजीविका कौशल दिवस के रूप में मनाया पांच मई का दिन

हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत आजीविका कौशल दिवस के रूप में मनाया पांच मई का दिन

Mon, 07 May 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत आजीविका कौशल दिवस के रूप में मनाया पांच मई  का दिन
अच्छा काम करने वाले स्वयं सहायता समूहों का सम्मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
उचाना की विधायक प्रेमलता ने डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बैंकों एवं वित्तीय एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों को समाज के गरीब तबके के आर्थिक उत्थान के लिए उदारवादी दृष्टिकोण रखते हुए उन्हें ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए जिला में 440 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। समूह की महिलाओं को प्रथम चरण में 100-100 रुपये का अंशदान एकत्र करने के लिए उनमें बचत के प्रति प्रेरणा पैदा की जाती है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपना छोटा उद्यम शुरू करती हैं। इसके बाद इन्हें रिवॉलविंग फंड के रूप में ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इस प्रकार स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपना रोजगार परक व्यवसाय शुरू कर आमदनी का जरिया पैदा करती हैं। जींद जिला में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब एक करोड़ बीस लाख रुपये तक का लेन-देन इन समूहों के माध्यम से कर रही हैं। सफल स्वयं सहायता समूह को दो करोड़ रुपये तक की ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है। उन्होंने आजीविका कौशल दिवस के मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ती पत्र वितरित करते हुए कहा कि समूह की महिलाएं अपने कार्य को बढ़ाए और अपने समूह को किसी भी स्थिति में डिफाल्टर नहीं होने दें।

---
बेहतर काम के लिए इनको किया सम्मानित
सफीदों खंड के रत्ता खेड़ा गांव की नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन, जींद खंड के असरफगढ़ गांव के हिम्मत महिला ग्राम समूह, नरवाना खंड के भाणा ब्राह्मण के शिव महिला ग्राम संगठन और उचाना खंड के खटकड़ गांव के ज्योति महिला ग्राम संगठन को प्रथम पुरस्कार के रूप में पहले स्थान पर आने पर एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ती पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले स्वयं सहायता समूहों को 700 और 500 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। खंड स्तर पर नरवाना के हथों गांव की सविता को प्रथम, धनौरी गांव की ज्योति को दूसरा और नरवाना खंड के भाणा ब्राह्मण की ऋतु को तीसरा स्थान प्रदान किया। इसी प्रकार जींद खंड राजपुरा गांव की अंजू को प्रथम, जाजवान की सीमा को द्वितीय, रामराय की सरिता को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार सफीदों के कुरड गांव की सुमन को पहला, खेड़ा खेमावती की रीना को दूसरा ,पाजू कलां की सुदेश को तीसरा स्थान मिला, उचाना खंड के खटकड़ गांव की कविता और भौंगरा गांव की शीला को प्रथम स्थान मिला। मखंड की रानी को दूसरा, बड़ौदा की सुमन को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed