{"_id":"5a9302a84f1c1b1d368bc6cf","slug":"181519583912-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राले व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जींद-रोहतक मार्ग पर पौली गांव के पास रविवार को बाइक व ट्राले की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे के कारण जींद-रोहतक मार्ग पर तीन किलोमीटर तक एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जींद-रोहतक मार्ग पर पौली गांव के पास उगालन निवासी छात्र दीपक (20) बाइक पर सवार होकर रोहतक की ओर दवाई लेकर आ रहा था। जींद की ओर से आ रहे ट्राले की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। ट्राला चालक ट्राले को सड़क पर छोड़ मौके से फरार हो गया। इस कारण जींद-रोहतक मार्ग पर लंबा जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक जाम लगने के बाद सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया। जाम से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।