{"_id":"5a01f2f14f1c1b8d698b9f7d","slug":"181510077169-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़ती से रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। असंध अनाज मंडी के आढ़ती से फोन पर धमकी देकर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को जींद अपराध शाखा पुलिस ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों ने एक सप्ताह पहले सैंथली गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो अन्य वारदातों का भी खुलासा किया। पकड़े गये आरोपियों की पहचान गांव जखौली निवासी संदीप व गांव कापड़ों जिला हिसार निवासी सत्यवान के रुप में हुई। सीआईए टीम इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की दो युवक नरवाना के हरियल चौक पर खड़े है और किसी वारदात को करने की बात कर रहे है । पुलिस ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों संदीप व सत्यवान को काबू कर लिया । पुलिस पूछताछ में उन्होंने माना कि लगभग एक सप्ताह पहले गांव सैंथली में किसी के घर में घुसकर उन्होंने नकदी, मोबाइल व एटीएम की चोरी की थी। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो खुलासा किया कि दस दिन पहले भी असंध के सोनू नामक आढ़ती से उन्होंने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। यहां तक कि एक माह पहले कलायत जिला कैथल में मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल भी चोरी किए थे। इन दोनों आरोपियों ने इन वारदातों को कबूल किया हैं।