{"_id":"598764324f1c1b99108b479c","slug":"181502045234-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से कनेक्शन करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से कनेक्शन करने का विरोध
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अलेवा। अलेवा गांव स्थित 132 केवी बिजली घर से रिटौली गांव मे बने नए 33 केवी बिजली घर का कनेक्शन जोड़ने के विरोध में अलेवा के लोगों ने रोष जताया। फिलहाल रिटौली बिजली सब स्टेशन का कनेक्शन नहीं कया गया है। कनेक्शन जोड़ने की सूचना मिलते ही अलेवा गांव के लोग सरपंच रामदिया के नेतृत्व में बिजली घर पर जमा हो गए और इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि रिटौली गांव पिल्लुखेड़ा के आता है। ऐसे में इसका कनेक्शन भी पिल्लूखेड़ा से ही किया जाए न की अलेवा से। इन लोगों ने कहा कि अलेवा बिजली घर की क्षमता पहले ही काफी कम है। ऐसे में यहां एक और बिजली घर जोड़ने से लोगों को बिजली सप्लाई मिलने में दिक्कत होगी।
इस बारे में बिजली निगम पिल्लुखेड़ा एसडीओ अजीत कुमार से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि रिटौली गांव में 33 केवी का निर्माण किया गया है। उसका कनेक्शन पहले से ही अलेवा तथा रिटौली को एक ही इंशूलेटर से जोड़ा हुआ था बस उसको अलग करके जोड़ना था। सोमवार को दोबारा से प्रयास करेंगे अगर ग्रामीण उसको जोड़ने नहीं देते तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी ।