फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग, नहीं हो रहा समाधान

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग, नहीं हो रहा समाधान

Sat, 02 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग, नहीं हो रहा समाधान
सीवर ओवरफ्लो से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों का बुरा हाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों का बुरा हाल है। पिछले एक महीने से कॉलोनी के लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं, मगर अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। कॉलोनी निवासी सुमित, धर्मपाल, ईश्वर और राजबीर ने कहा कि कॉलोनी के लोग पिछले एक महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। कॉलानी में सीवर आवेरफ्लो से लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। इसके चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। सफाई कर्मचारी सीवर की अच्छी तरह सफाई नहीं करके जाते। जिसकी वजह से सीवर बार-बार जल्दी जाम हो जाता है और ओवर फ्लो होने लगता है। गली में गंदा पानी भरने से मच्छर पैदा होते हैं और लोगों के बीमार होने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। कॉलोनी के लोगों ने इसके बाद सीएम विंडो पर भी शिकायत दी। फिर भी समस्या से निजात नहीं मिली।
घरों की दीवारों में आई सीलन
सीवर ओवरफ्लो से घरों की दीवारों में सीलन आ गई है। कॉलोनी के ज्यादातर घरों में यही समस्या है। कहने को तो हाउसिंग बोर्ड पॉश क्षेत्र में आती है, लेकिन सीवर ओवर फ्लो की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। सीलन के कारण कॅालोनी के लोगों के घर खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

छज्जूराम, कॉलानी निवासी।
फोन करने पर भी नहीं आते सफाई कर्मचारी
सीवर ओवरफ्लो के चलते कॉलोनी के लोग पिछले एक महीने से बार-बार फोन करते हैं। सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का खाना-पीना व नहाना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा देवी, कॉलोनी निवासी।
नए प्रोजेक्ट के बाद नहीं होगी लोगों को समस्या
हर दूसरे दिन सफाई कर्मचारी कॉलोनी में सफाई करने जाता है। सीवर घरों में बने हुए हैं। कॉलोनी में सीवर ओवर की समस्या से निजात के लिए एक प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान होगा।
संजय शर्मा, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed