{"_id":"5b5b62fa4f1c1b58488b74c1","slug":"171532715770-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बेटियां खेलों में कर रही भारत देश का नाम रोशन : अशोक खेमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बेटियां खेलों में कर रही भारत देश का नाम रोशन : अशोक खेमका
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज बेटियां खेलों में कर रही देश का नाम रोशन : खेमका
अमर उजाला ब्यूरो।
पिल्लूखेड़ा। हरियाणा सरकार बेटियों की शिक्षा और खेलों के प्रति ज्यादा ध्यान दे रही है। यही कारण है कि आज बेटियां खेलों में हरियाणा प्रदेश का नाम विदेशों में भी रोशन कर रही हैं। साक्षी मलिक बेटी ही थी जिसने पूरे भारत वर्ष का नाम विदेशों में भी रोशन किया है। यह बात खेल विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान अशोक खेमका ने पिल्लूखेड़ा मंडी के माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल में आयोजित कार्यक्रम में कही।
खेमका ने स्वामी धर्मदेव व आर्य प्रतिनिधि सभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कन्या गुरुकुल बनाकर बेटियों का मान बढ़ाया है। गुरुकुल आज भी हमारी वैदिक संस्कृति को बढ़ावा देने में लगे हैं। हरियाणवी लोक गायक सतविंद्र सत्ती ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। उन्होंने हरियाणवी संस्कृति से संबंधित गीत छोरा मैं हरियाणे का गाकर सबका दिल जीत लिया। छात्राओं ने भी अपने कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। अशोक खेमका ने गुरुकुल में इंडोर स्टेडियम के उद्घाटन समारोह के साथ-साथ पौधरोपण भी किया। गुरुकुल के संस्थापक स्वामी धर्मदेव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर एडीसी विक्रम, एसडीएम मनदीप कुमार, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान मा. रामपाल आर्य, उमेद शर्मा, यादवेंद्र बराड़, संजीव मुआना, योगेश शर्मा, ईश्वर आर्य, सतबीर अत्री, वीरेंद्र बुढ़ाखेड़ा, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान बलबीर देशवाल, सरपंच वेदपाल भनवाला, दलबीर कालवा, अनिल कुंडू, सुनील, सतीश भी मौजूद रहे।