फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अभियान से मिलेगानदान’

अभियान से मिलेगानदान’

Sat, 04 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
अभियान से मिलेगानदान’
नन्हीं धड़कन अभियान से मिलेगा जीवनदान’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दिल की बीमारी से पीड़ित गरीब और जरूरतमंद नन्हें बच्चों को नया जीवन देने के लिए सृष्टि फाउंडेशन ने नन्हीं धड़कन अभियान चलाया है। इसके तहत संस्था गरीब बच्चों के दिल का मुफ्त इलाज करवाएगी।

फाउंडेशन के संयोजक डॉ. विवेक सिंगला ने बताया कि इस अभियान के तहत फाउंडेशन द्वारा अभी तक 60 बच्चों के दिल का इलाज करवाकर उन्हें नया जीवन दिया जा चुका है। इसको आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन द्वारा अब एक नया कदम उठाया गया है। फाउंडेशन द्वारा दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को नया जीवन देने के लिए फाउंडेशन ने लंदन के सुप्रसिद्ध बाल ह्रदय रोग विशेषज्ञ के साथ अनुबंध किया है। इसके लिए सृष्टि फाउंडेशन ने प्रदेश की लगभग 10 अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ हाथ मिलाया है। सृष्टि फाउंडेशन व प्रदेश की अन्य सामाजिक संस्थाएं मिलकर 43 बच्चों के दिल का आपरेशन करवाएंगी। इनमें से 13 बच्चों के इलाज का खर्च सृष्टि फाउंडेशन द्वारा वहन किया जाएगा। इन 13 बच्चों के उपचार पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च आएगा। सामाजिक संस्थाओं के इतिहास में पहली बार ऐसा कदम उठाया गया है कि जब किन्हीं गरीब व जरूरतमंद बच्चों के उपचार के लिए किसी विदेशी चिकित्सक को देश में बुलाकर इतने बड़े स्तर पर किसी अभियान को अंजाम दिया जाएगा। बाल ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नेलशन द्वारा पांच नवंबर से रोहतक के एक बड़े अस्पताल में बच्चों के आपरेशन शुरू किए जाएंगे और 11 नवंबर तक सभी 43 बच्चों के आप्रेशन किए जाएंगे। एक बच्चे के आप्रेशन पर तीन लाख रुपए का खर्च आएगा। सृष्टि फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा ऐसे बच्चों के दिल के आप्रेशन करवाए जाते हैं जिनके अभिभावकों की आर्थिक हालात कमजोर होती है। इस बार फाउंडेशन द्वारा 13 बच्चों के आप्रेशन करवाए जाएंगे। इसके लिए फाउंडेशन द्वारा गरीब व जरूरतमंद बच्चों के पंजीकरण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed