{"_id":"6a4562cc34cf50b95c0b6b74","slug":"17000-rupees-were-raised-for-the-girls-liver-transplant-jind-news-c-199-1-sroh1009-156019-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बालिका के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए जुटाए 17 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बालिका के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए जुटाए 17 हजार रुपये
विज्ञापन
30जेएनडी13: इनर व्हील क्लब की प्रधान व अन्य कार्यकारिणी अस्पताल में डस्टबीन भेंट करते हुए। संव
जींद। इनर व्हील क्लब जींद ने नए सत्र 2026-27 की शुरुआत समाज सेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियों के साथ की। क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक ने बताया कि नए सत्र में संस्था का मुख्य फोकस समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं सुरक्षा, स्वच्छता, नशा मुक्ति, जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर रहेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यकाल के पहले ही दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर क्लब की ओर से कई सेवा परियोजनाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. मोनिका जैन ने एक जरूरतमंद बालिका के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक सहयोग का आह्वान किया।
क्लब के सदस्यों ने मिलकर 17 हजार रुपये की सहायता राशि एकत्रित की। इस राशि में डॉ. मोनिका जैन ने 5100 रुपये, विनोद कटवाल ने 2000 रुपये, उषा बंसल ने 2100 रुपये, पूर्व अध्यक्ष रमनप्रीत कौर और अनीता सैनी ने 1100-1100 रुपये, डॉ. सीमा मलिक ने 1100 रुपये, मीना सैनी, अनीता ओहल्यान और पूनम अहलावत ने 1000-1000 रुपये तथा सीमा रघुवंशी ने 500 रुपये का सहयोग दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक वंदना गुप्ता के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जैन हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल और शांति नर्सिंग होम में डस्टबिन भेंट किए गए ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रमनप्रीत कौर, प्रेम दलाल, अनीता सैनी, विनोद कटवाल, पूनम अहलावत, डॉ. परमिंदर कौर, अनीता ओहल्यान, मीना सैनी, उषा बंसल तथा डॉ. सीमा रघुवंशी ने सक्रिय सहयोग दिया। अंत में क्लब अध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक ने डॉ. मोनिका जैन सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सेवा परियोजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। उन्होंने विश्वास जताया कि क्लब भविष्य में भी समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।