फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   167 corona infected in the district, four families of three families involved

जिले में 167 कोरोना संक्रमित मिले, तीन परिवारों के चार-चार लोग शामिल

Sun, 18 Apr 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
167 corona infected in the district, four families of three families involved
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अप्रैल महीने ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को नरवाना निवासी एक महिला की मौत हो गई। महिला को कोरोना होने पर अस्पताल में भर्ती करवया गया था, मगर रविवार को ही उसकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग को 812 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिनमें से 167 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन परिवारों के चार-चार लोग शामिल हैं। जिले में इसके साथ ही 8142 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 6563 लोग ठीक हुए हैं। रविवार को 132 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 113 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 1466 संक्रमित हैं। इनमें से 78 लोगों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम ने बताया कि रविवार को नरवाना निवासी एक बुजुर्ग महिला की हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला की दूसरी रिपोट निगेटिव आ गई थी। रविवार को 410 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों के सैंपल ले रही है। जिन लोगों को खांसी, जुकाम या बुखार की शिकायत है, उन्हें अस्पताल में आकर अपनी जांच करवानी चाहिए। हर व्यक्ति को इस समय गर्म पानी पीना चाहिए। इसके अलावा हर समय मास्क लगाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

सैंपलों की संख्या अधिक, जांच की रफ्तार कम
उचाना स्थित नागरिक अस्पताल में स्थापित की गई आरटीपीसीआर लैब की रफ्तार काफी कम है। पिछले दिनों लैब का काफी स्टाफ पॉजिटिव आ गया था। लैब में केवल पांच लोग ही कार्यरत हैं। जिसकी वजह से प्रतिदिन 800 के आसपास सैंपलों की जांच हो पाती है। वहीं सैंपलों लेने की संख्या प्रतिदिन औसतन एक हजार के आसपास है। फिलहाल 2185 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल महीने में आए 2169 संक्रमण में मामले
अप्रैल महीने में अब तक संक्रमण के 2169 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 20 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक सात अप्रैल, नौ अप्रैल, 13 अप्रैल, 15 अप्रैल व 18 को कोरोना संक्रमण का शतक पार हो चुका है। वहीं 14, 16 व 17 अप्रैल को दोहरा शतक कोरोना लगा चुका है। इतनी अधिक मात्रा में किसी भी महीने में संक्रमण के मामले सामने नहीं आए हैं।
बिना जरूरी कार्य के लोगों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। बुजुर्गों, बच्चों व बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। यदि लोग घरों में ही रहें तो ज्यादा बेहतर होगा। बाजार, किसी कार्यक्रम में जाने से बचना होगा।

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
अकेले सफीदों में ही 150 संक्रमित मिले
सफीदों ब्लॉक में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। सफीदों में इस समय 150 लोग संक्रमित हैं। प्रतिदिन सफीदों में संक्रमण के 20 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। यहां पर कई परिवार के परिवार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना की यह दूसरी लहर पहले से अधिक दिक्कत भरी है। लापरवाही बरतने की सूरत में दो-तीन दिन के भीतर ही कोरोना का सीधा असर फेफडों पर पड़ रहा है। अगर किसी को भी खांसी, जुकाम या बुखार है, वह तत्काल नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों से संपर्क करें और अपनी जांच करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed