{"_id":"5b5b62fc4f1c1b47748b729c","slug":"161532715772-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन समस्या को लेकर एसडीएम से मिली छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन समस्या को लेकर एसडीएम से मिली छात्राएं
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम साहब! गांव में नहीं पहुंच रही बस, कैसे पढ़ें बेटियां : छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। डिडवाड़ा गांव से सफीदों पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं ने शुक्रवार को एसडीएम मनदीप कुमार को ज्ञापन देकर गांव के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की। छात्राओं ने कहा कि बस सेवा नहीं होने से वे स्कूल कॉलेज ही नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में बेटियां कैसे पढ़ेंगी। छात्राओं ने एसडीएम से परिवहन सुविधा के अभाव में हर रोज कॉलेज पहुंचने में उनके सामने आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। छात्राओं ने एसडीएम को बताया कि कुछ समय पहले डिडवाड़ा, बसीनी व खातला समेत कई गांवों से सफीदों पढ़ाई के लिए आने वाली छात्राओं की सुविधा के लिए रोडवेज की बस चलती थी, जिसका लाभ इस रूट पर पड़ने वाले कई गांवों के विद्यार्थियों को हो रहा था। अब अचानक इस रूट पर सरकारी बस की सुविधा बंद कर दी गई है। छात्राओं ने एसडीएम मनदीप कुमार से इस रूट पर बस सुविधा दोबारा शुरू करवाने की मांग की है। एसडीएम ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा और जीएम रोडवेज से बात करके सभी विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इन गांवों के रूट पर बस सेवा दोबारा शुरू करवाई जाएगी।