फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   वोट से नहीं टॉस से बने बलराज श्योराण प्रधान

वोट से नहीं टॉस से बने बलराज श्योराण प्रधान

Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
वोट से नहीं टॉस से बने बलराज श्योराण प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जींद बार एसोसिएशन में प्रधान, उपप्रधान, सचिव और सह-सचिव पदों के लिए 599 वोटों पर चुनाव शुक्रवार को हुए। इनमें से 558 वोट पोल हुए। इसमें प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों ने बराबर के वोट हासिल किए। वोट से प्रधान पद का फैसला नहीं होने के कारण इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला टॉस पर निर्धारित किया गया।
प्रधान पद पर राजेश गोयत और बलराज श्योराण को बराबर 179-179 वोट हासिल हुए। चुनाव कमेटी ने इनका फैसला टॉस पर छोड़ा और टॉस में बलराज श्योराण की किस्मत का पासा पल्टा और प्रधान पद पर काबिज हो गए। चुनाव में उप-प्रधान पद पर संदीप वशिष्ठ ने 301 वोट लेकर जीत प्राप्त की। सचिव पद पर संजीत मलिक ने 288 वोट प्राप्त कर जीत प्राप्त की, वहीं सह सचिव के पद पर रोहित ढिल्लों ने 286 वोट लेकर जीत हासिल की।
विज्ञापन


प्रधान पद पर सभी उम्मीदवारों को मिले वोट
बलराज श्योराण 179
राजेश गोयत 179
सुखबीर बूरा 120
राजकुमार रेढू 24
संग्राम सिंह 51
उप-प्रधान पद
संदीप वशिष्ठ 301
अरविंद लाठर 256
सचिव पद पर
संजीत मलिक 288
राजकुमार सिंगला 268

सह-सचिव पद पर
रोहित ढिल्लों 286
भीम सिंह मेंहदियां 142
सुरेश कुमार 126

्र06जेएनडी26: टॉस से प्रधान पद जितने के बाद बार एसोसिएशन का धन्यवाद करता बलराज श्योराण।
06जेएनडी27: सहसचिव रोहित ढिल्लों।
06जेएनडी28: सचिव संजीत मलिक।
06जेएनडी29: उपप्रधान संदीप वशिष्ठ।
---------------------------------------------------------------------------
प्रधान उम्मीदवार रमेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 24 वोट सेे, उपप्रधान ने 7 व सचिव ने 5 वोटों से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। बार एसोसिएशन सफीदों के 2018-19 के चुनाव भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुए। जिसमें प्रधान पद के उम्मीदवार रमेश भारद्वाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी कपूर सिंह मलिक को 24 वोटो से हराकर जीत हासिल की। वहीं उप प्रधान के पद चुनाव में प्रवीन बालदा ने देवेंद्र को सात वोट व सचिव पद के उम्मीदवार प्रयास गौतम ने अजित रूहल को पांच वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार कपूर सिंह मलिक व रमेश भारद्वाज उम्मीद्वार के रूप में मैदान में थे। चुनाव के दौरान जबरदस्त पुलिस का पहरा रहा, स्वयं डीएसपी सुनील कुमार ने सुरक्षा की कमान संभाले रखी। वोटिंग होने से पहले ही एसडीएम वीरेंद्र सांगवान व डीएसपी सुनिल कुमार ने बार के सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए सर्वसम्मति करवाने की कोशिश की, लेकिन बार के सदस्यों ने जिसे सिरे से नकार दिया। बार एसोसिएशन के इस चुनाव में 161 वोटों में 151 वोट ही पोल हो पाई। चुनाव में ऑबजर्वर की भूमिका जींद के एडवोकेट कृष्ण भनवाल ने निभाई। चुनाव अधिकारी सीनियर एडवोकेट संदीप अग्रवाल ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

किसे मिले कितने वोट:-
प्रधान पद के लिए मैदान में आए दोनों उम्मीद्वार रमेश भारद्वाज को 87 वोट, कपूर सिंह मलिक को 63 वोट मिले। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक नोटा का प्रयोग किया गया। उप-प्रधान में प्रवीन बालदा को 79 वोट व देवेंद्र को 72 वोट हासिल हुई। सचिव पद के लिए प्रयास गौतम को 78 व अजित रूहल को 73 वोट मिली।

बार सदस्यों में वोटर लिस्ट को लेकर हुई खींचतान से प्रदेश भर में बार सफीदों चर्चित रही। दोनों पक्ष कभी बार कांउसिल चंडीगढ तो कभी बार काउंसिल इंडिया तक पहुंचे। गुरुवार देर रात तक बीसीआई ने तीन ओडर जारी किए, जिसके अंतिम आदेश में एडवोकेट संदीप अग्रवाल को आरओ व नीरज मलिक को एडिशनल आरओ नियुक्त किया गया। जिसके बाद संदीप अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।


नवनियुक्त प्रधान रमेश भारद्वाज ने कहा कि एसोसिएशन सदस्यों के अनुरूप कार्य कर बार में भाईचारा और एकता को बनाने के साथ के कोर्ट परिसर को सभी सुविधाओं से परिपूर्ण करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि जो कार्य पिछले कार्यकाल में पुरे ना हो सके, उनको ईमानदारी और लगन से पूरा किया जाएगा।
-नव निर्वाचित प्रधान रमेश भारद्वाज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed