फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सरसों की सरकारी खरीद शुरू करवाने को लेकर दिया धरना

सरसों की सरकारी खरीद शुरू करवाने को लेकर दिया धरना

Sat, 17 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सरसों की सरकारी खरीद शुरू करवाने को लेकर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। सरसों की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा मार्केट कमेटी कार्यालय प्रांगण में दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। 15 मार्च से सरसों की खरीद प्रदेश सरकार द्वारा शुरू करने का ऐलान किया है। उचाना में भी सरसों की खरीद शुरू कर किसानों को निर्धारित चार हजार रुपये प्रति क्विंटल देने की मांग की गई। इन दिनों प्राइवेट खरीद पर फसल 3200 रुपये से 3600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। किसानों ने कहा कि मंडी में सरसों की फसल की बंपर आवक हो रही है। यहां की मंडी को सरसों की खरीद होने वाली मंडियों में सरकार ने शामिल नहीं किया है जो पूरी तरह से किसान विरोधी है। मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह को सरसों की खरीद शुरू करने के लिए ज्ञापन भी दिया। धरना की अगुवाई ब्लॉक उप प्रधान शमशेर सिंह ने की। मुख्य रूप से कामरेड फूल सिंह श्योकंद ने हिस्सा लिया।

फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि सरकार किसानों की फसल को खरीदने के लिए गंभीर नहीं है। सरकार ने सरसों का मूल्य तो चार हजार रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। मंडी में सरकारी खरीद न होने से 3200 रुपये से 3600 रुपये प्रति क्विंटल तक फसल बिक रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान सरकार द्वारा निर्धारित भाव न मिलने से हो रहा है। इस मौके पर जोध सिंह, रोहताश, ज्ञानी, बलिंद्र, राजेश, कृष्ण, सतबीर, रामभज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed