फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचे केंद्रीय मंत्री से बोले नगरपरिषद के पूर्व प्रधान विनोद आसरी बोले आप जाटों की बात करते हो हम भी आपके

ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचे केंद्रीय मंत्री से बोले नगरपरिषद के पूर्व प्रधान विनोद आसरी बोले आप जाटों की बात करते हो हम भी आपके

Mon, 26 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचे केंद्रीय मंत्री से बोले नगरपरिषद के पूर्व प्रधान विनोद आसरी बोले आप जाटों की बात करते हो हम भी आपके
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
सफीदों रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित समारोह में उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब जींद नगर परिषद के पूर्व प्रधान विनोद आसरी ने मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह पर को कहा कि उनकी बेबाकी के लिए वे उनको काफी पसंद करते हैं, लेकिन चौधरी बीरेंद्र सिंह सिर्फ जाटों की बात करते हैं। विनोद आसरी ने कहा कि हमारी (ब्राह्मणों की) बात भी कर लिया करो, हम भी आपके साथ रहते हैं। इस पर जवाब में चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कह कि उन्होंने अपना व्यवहार सभी के लिए अच्छा बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा 36 बिरादरी की बात करते रहेंगे। इससे चाहे उन्हें राजनीतिक फायदा हो या नुकसान।
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने ठेठ हरियाणवी लहजे में कहा कि लोगों को लगता है कि यू तो जाटांए की सुणै है, जाट है, वोट भी जाटां आली चाहिंए, मिजाज भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत उन्होंने सबके लिए अच्छा व्यवहार बनाया है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे कभी इस दृष्टि से नहीं बोलते कि समाज का भाईचारा खराब हो।
विज्ञापन


मैंने टाला जाट आरक्षण आंदोलन का संकट
इस दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस समय जाट आरक्षण के लोग दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने मुख्यमंत्री से कह कर बातचीत करवाई थी। उन्होंने कहा कि यदि लोग दिल्ली जाते तो हो सकता है वहां दस लोग मरते, लेकिन यहां अफवाह 100 की आती। इससे प्रदेश का माहौल खराब हो सकता था। इस घटना से उन्हें 45 साल के राजनीतिक करियर में सबसे अधिक संतुष्टी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आर्थिक रूप से मजबूत हों ब्राह्मण
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज ज्ञानी है। यह मंत्री पढ़ कर दूसरों की दुकान शुरू करवाता है और खुद पीछे रह जाता है। उन्हें भी आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जाटों की तरह ही ब्राह्मण समाज के लोग भी बैंकों से पैसे लेकर कामधंधे शुरू नहीं करते। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को राजनीतिक रूप से भी मजबूत होना पड़ेगा। कभी ब्राह्मण समाज के 12-14 विधायक बनते थे, लेकिन अब चार पर पहुंच गए हैं। इसके लिए समाज की ठेकेदारी लेने वाले नेता जिम्मेदार हैं। इन नेताओं ने खुद का विकास किया है।

विधायक बोलीं ब्राह्मण सबसे ऊपर
इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची उचाना कलां से विधायक और केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता ने कहा कि हर काम ब्राह्मणों से शुरू होता है, चाहे दुकान का मुहूर्त हो या शादी सब से पहले ब्राह्मण की जरूरत पड़ती है। ब्राह्मण सबसे ऊंची जाति है, इसके बार अन्य जातियां हैं।



फोटो नंबर
25जेएनडी24: कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
25जेएनडी25: लोगों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह।
25जेएनडी26: घुटनों पर प्रधान जी... कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान भगवानदत शर्मा से बात करनी चाही। इस दौरान वे कुछ इस मुद्रा में नजर आए।
25जेएनडी28: कार्यक्रम में शिरकत करते केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह व विधायक प्रेमलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed