फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रयोगशाला नियमों में संशोधन की मांग को लेकर लैब टेक्नीशियन ने किया शहर में प्रदर्शन

प्रयोगशाला नियमों में संशोधन की मांग को लेकर लैब टेक्नीशियन ने किया शहर में प्रदर्शन

Fri, 12 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रयोगशाला नियमों में संशोधन की मांग को लेकर लैब टेक्नीशियन ने किया शहर में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जींद लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के आह्वान पर लैब टेक्नीशियनों ने प्रयोगशाला संबंधित नियमों में संशोधन किए जाने की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लैब टेक्नीशियनों का कहना था कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले दिनों आदेश जारी किए थे कि प्रदेश में उन तमाम पैथ लैब को बंद करवाया जाए, जो बिना पैथोलॉजिस्ट के चल रही हैं। सरकार को चाहिए कि इन नियमों में थोड़ा संशोधन किया जाए। बाद में लैब टेक्नीशियनों ने लघु सचिवालय पहुंच कर मांगों से संबंधित ज्ञापन नगराधीश सत्यवान मान को सौंपा।

रोष प्रदर्शन से पहले लैब टेक्नीशियन नेहरू पार्क में जिला प्रधान गुरुदेव की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि बिना पैथोलॉजिस्ट के चल रही पैथ लैब को बंद करवाने को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं। आदेशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जींद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जींद में 12 पैथ लैब को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस दिए जा चुके हैं। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेशों में कहा है कि प्रदेश में उन तमाम पैथ लैब को बंद करवाया जाए, जो बिना पैथोलॉजिस्ट के चल रही हैं। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के इस निर्णय से 50 हजार परिवार बेरोजगार हो जाएंगे और उनके समक्ष भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने मांग की कि हरियाणा सरकार द्वारा दिए गए आदेशानुसार प्रयोगशाला टेक्नीशियन टेस्ट करेगा लेकिन मरीज को रिपोर्ट देने से पहले एमबीबीएस डॉक्टर से काउंटर साइन करवाएगा। इन आदेशों को रद्द किया जाए। प्रयोगशाला में टेक्नीशियन द्वारा दिए गए एक्ट को तुरंत लागू किया जाए। क्लीनिकल एस्टी एक्ट में प्रयोगशाला टेक्नीशियन को हस्ताक्षर करके रिपोर्ट देने का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्ण पार्क करनाल में एकत्रित होंगे और सीएम आवास तक शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed