{"_id":"637a7b51ae8e6049b86cd95f","slug":"16-players-of-the-district-won-medals-in-the-state-level-archery-competition-jind-news-rtk6640332166","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के 16 खिलाडिय़ों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के 16 खिलाडिय़ों ने जीते पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। हरियाणा राज्य विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के 16 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। जिले में पहुंचने पर रविवार को इन विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सुभाष श्योराण, सचिव मुनीत बेरवाल तथा सहसचिव गौरव आशरी, एईओ कुलदीप अहलावत ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। सचिव मुनीत बेरवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हिसार के उमरा गांव में 16 से 19 नवंबर तक किया गया था जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और छह कांस्य पदक जीते। अंडर-14 आयु वर्ग रिकर्व में अगस्त्य सिंह और सोनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 आयु वर्ग इंडियन राउंड में लड़कों में पृथ्वी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, अंडर-14 आयु वर्ग कंपाउंड वर्ग में लड़कियों में पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग लड़कियों की रिकर्व प्रतियोगिता में किरण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कियों के इंडियन राउंड में अनन्या खर्ब ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग रिकर्व राउंड में नसीब ने पहला तथा नितेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग रिकर्व टीम प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें अगस्त्य, यथार्थ व अर्पित ने भाग लिया। इंडियन राउंड में लड़कों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें यश जांगड़ा, पृथ्वी, शिवम और नवीन ने भाग लिया। लड़कियों ने भी कंपाउंड वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया जिसमें पायल ने अहम भूमिका निभाई। अंडर-17 आयु वर्ग रिकर्व टीम प्रतियोगिता में भी राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें किरण, कीर्ति, सोनू और खुशाल कुंडू ने भाग लिया । लड़कों ने भी रिकर्व टीम प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया जिसमें विवेक, साहिल, चेतन और सौरव ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों की कंपाउंड अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया जिसमें सोनल और कृति ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 आयु वर्ग रिकर्व राउंड में लडक़ों ने टीम इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें नसीब, नितेश और अमित ने भाग लिया। लड़कों के इंडियन राउंड में भी अंडर 19 आयु वर्ग में जींद के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें गौरव, अमन, जॉनी और सुमित ने भाग लिया।