{"_id":"5c7c1979bdec2211d240d195","slug":"151551636857-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा शेरनी को चार अंकों हराकर पंजाब क्वीन बना महिला सर्कल कबड्डी लीग का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा शेरनी को चार अंकों हराकर पंजाब क्वीन बना महिला सर्कल कबड्डी लीग का चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शेरनी को चार अंकों से हराकर पंजाब क्वीन बना चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना : भारतीय कबड्डी संघ के तत्वावधान में खेल स्कूल निडानी में आयोजित छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला सर्कल कबड्डी लीग का रविवार को समापन हो गया। हरियाणा शेरनी को चार अंकों से हराकर जेके पंजाब क्वीन की टीम विजेता बनी। तीसरे स्थान पर पद्मश्री व चौथे नंबर पर महाश्री की टीम रही। फाइनल मुकाबला कांटे का रहा। जेके पंजाब क्वीन ने 32 अंक लेकर हरियाणा शेरनी पर विजय प्राप्त की। इसमें प्रथम स्थान पर रही चैंपियन टीम को छह लाख रुपये व ट्रॉफी दी गई। दूसरे स्थान पर रहने वाली हरियाणा शेरनी को चार लाख रुपये इनाम में दिए गए। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को तीन लाख व चौथे स्थान पर आने वाली टीम को ढाई लाख रुपये इनाम में दिए गए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मेें अतिरिक्त निदेशक महिला बाल विकास विभाग व अतिरिक्त सचिव हरियाणा सरकार डॉ. सरिता मलिक ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक और राजकुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक, पूर्व एसपी लखीराम पूनिया, रामसिंह मलिक, भारतीय कबड्डी संघ के प्रधान प्रवीण यादव, कबड्डी संघ के महासचिव रोहतास नादल, हरबीर कौर, रामसिंह मलिक, निदेशक प्रशासन कृष्ण मलिक, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, संतोष मलिक, कबड्डी संघ मीडिया बोर्ड के चेयरमैन आनंद लाठर, सुखदर्शन चहल, प्राचार्य रामचंद्र व राजवंती मलिक मौजूद रहे।
बेस्ट रेडर रहीं सुमिता और कर्मी चहल
पहला मैच हरियाणा शेरनी व महाश्री क्वीन के मध्य हुआ। इसमें हरियाणा की शेरनी ने 15 के मुकाबले 37 अंक से जीता। दूसरा मुकाबला पंजाब क्वीन व पद्मश्री क्वीन के मध्य खेला गया जिसमें पंजाब क्वीन ने मुकाबला 29 के मुकाबले 32 अंक से जीत लिया। तीसरा फाइनल मुकाबला हुआ जो पंजाब क्वीन व हरियाणा शेरनी के मध्य हुआ। पंजाब क्वीन ने 28 अंक के मुकाबले 32 अंक जीता। लीग की विजेता बनी जिसमें बेस्ट रेडर का खिताब सुमिता और कर्मी चहल और बेस्ट कैचर का खिताब अंजू रानी ने जीता।
विज्ञापन
बाक्स