फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने किया स्कूलों का निरीक्षण

महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने किया स्कूलों का निरीक्षण

Sat, 17 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने किया स्कूलों का निरीक्षण
महिला आयोग की सदस्य की जांच में स्कूल में लड़कियों का टायलेट बुरे हाल में मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने शुक्रवार को अमरगढ़ और खरल के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। बेदी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अमरगढ़ गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लड़कियों के टायलेट बुरी हालत में मिला। इसके लिए उन्होंने स्कूल स्टाफ को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर टायलेटों में मरम्मत की जरूरत है तो वह डीसी से मिलकर इसका समाधान करवाएंगी। इसके अलावा उन्होंने खरल गांव के राजकीय स्कूल का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया। बेदी ने छात्राओं को बताया कि उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए भी सजग रहना चाहिए, ताकि उनके साथ कोई अप्रिय घटना ना घट सके। इस मौके पर सदर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, बीईईओ बलजीत पूनिया सहित स्कूलों के अध्यापक व प्रिंसिपल मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed