{"_id":"5bef126fbdec2269774f15b1","slug":"151542394479-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप डी की परीक्षा के लिए रोडवेज की तैयारी 12 विशेष बस चलाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप डी की परीक्षा के लिए रोडवेज की तैयारी 12 विशेष बस चलाने की योजना
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रुप डी की परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा 12 विशेष बसें
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एचएसएससी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए रोडवेज विभाग ने 12 विशेष बसों को चलाने का इंतजाम किया है। यह विशेष बसें सुबह चार बजे से चलनी शुरू हो जाएंगी। जानकारी के लिए 17 और 18 नवंबर को एचएसएससी की ग्रुप डी की परीक्षा है। इसके लिए रोडवेज विभाग ने लोगों की सुविधाओं के लिए विशेष बस चलाने का फैसला किया। पहले हुई ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान लोगों की भारी भीड़ के चलते अपनी जान जोखिम में डालकर बसों की छत पर भी बैठकर जाना पड़ा था। हालांकि इस बार भी रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए 12 विशेष बसों को चलाने का फैसला लिया है। लोगों ने भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन सीट बुकिंग के लिए आवेदन किए थे, पर रोडवेज विभाग ने स्पेशल बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग नहीं की है। ऐसे में लोगों का निजी बस और मैक्सी कैब की तरफ रुख कर सकते हैं। निजी बस एसोसिएशन प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि निजी बस भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लंबे रूटों पर चलाई जा सकती हैं।
ऑनलाइन बुकिग नहीं होगी स्पैशल बसों में
एचएसएसएसी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए रोडवेज विभाग ने 12 स्पेशल बसें चलाई हैं। सुबह चार बजे से स्पेशल बस चलनी शुरू हो जाएंगी। तीन बस चंडीगढ़, दो बस फरीदाबाद, तीन बस यमुनानगर, दो बस हिसार और दो बस पानीपत के लिए चलाई जाएंगी। लोगों ने स्पेशल बस में सीट बुकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन किए, पर रोडवेज विभाग ने स्पेशल बस में सीट की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर रखी है। यात्रियों को बस स्टैंड पर पहुंचकर ही डिपो से टिकट कटवानी होगी। इन बसों के बाद भी अगर यात्रियों की भीड़ रहेगी तो और बसों को भी यात्रियों की सुविधा के अनुसार चलाया जाएगा।
प्रदीप कुमार, रोडवेज जीएम
पहले हुई ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान तीन बसें हुई थीं खराब
एक सप्ताह पहले हुई ग्रुप डी की परीक्षा 10 व 11 नवंबर को हुई थी। इस दौरान भी रोडवेज विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल बसें चलाई थीं, जो रास्ते में ही खराब हो गई थीं। 10 व 11 नवंबर को हुई परीक्षा के दौरान गुरुग्राम, चंडीगढ़ और देहरादून के लिए गई बसें खराब हो गई थी। देहरादून के लिए निकली बस पानीपत से वापस आ गई थी। चंडीगढ़ के लिए निकली बस अंबाला रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी कर दी गई थी। गुरुग्राम के लिए गई बस राजकीय महिला कॉलेज के बाहर ही खराब हो गई थी। ऐसे में 17 नवंबर व 18 नवंबर को स्पेशल बस कितनी खरी उतरती है यह देखने वाली बात रहेगी।
विज्ञापन
परीक्षा के एक दिन पहले नहीं चली स्पेशल बस
परीक्षा को देखते हुए रोडवेज विभाग ने 17 व 18 नवंबर को स्पेशल बस चलाने का फैसला किया। गौरतलब है कि दूर-दूर परीक्षा केंद्र होने के कारण लोग एक दिन जाने के लिए बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ लगी रही। खास बात यह रही कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक परीक्षा के एक दिन पहले कोई स्पेशल बस नहीं चलाई गई। जींद से दोपहर ढाई बजे के बाद से दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ के लिए कोई बस नहीं है। ऐसे मेें लोगों की भीड़ को देखते हुए परीक्षा से एक दिन पहले कोई स्पेशल बस नहीं चलाई गई।