{"_id":"5b22bbe24f1c1b6c4d8b68bd","slug":"151529002978-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर उजाला फाउंडेशन व महर्षि दधिचि परमार्थ ट्रस्ट ने लगाया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर उजाला फाउंडेशन व महर्षि दधिचि परमार्थ ट्रस्ट ने लगाया रक्तदान शिविर
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोहतक रोड स्थित हरियाणा एग्रीकल्चर मैनेजमेंट एवं ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट (हमेटी) में वीरवार को रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन एवं महर्षि दधिचि परमार्थ ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक महिला समेत 81 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि रक्तदान का टारगेट 60 यूनिट था। रक्तदाताओं को संस्था द्वारा हेल्मेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीसी विक्रम मुख्यातिथि रहे जबकि सफीदों के एसडीएम मनदीप कुमार ने अध्यक्षता की।
एडीसी विक्रम ने अमर उजाला फाउंडेशन व महर्षि दधिचि परमार्थ ट्रस्ट की ऐसे सामाजिक कार्य करने के लिए प्रशंसा की और कहा कि आज अनेक सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से काफी महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। एडीसी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं होती बल्कि यह किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। 18 वर्ष की उम्र के बाद एक स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने के बाद रक्तदान कर सकता है। उन्होंने रक्तदाओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 12 व्यक्तियों को महर्षि दधिचि सम्मान से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नेशनल अवार्डी दंपति मंजू शर्मा व सुभाष ढिगाना, पूर्व कुलपति डॉ. एके चावला, डीएसपी पवन कुमार, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता नवीन दहिया, कमांडेंट रमाकांत शर्मा, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव राजकपूर सूरा, दालमवाला पब्लिक स्कूल के एमडी मोहित दालमवाला, साहित्यकार ओमप्रकाश चौहान, रामफल खटकड़, सुषमा भारद्वाज, राजेंद्र सोनी, जगबीर रेढू, प्रमोद मनुजा, रजनी दहिया, राममेहर छापड़ा, बिमला दूहन, सतपाल कौशिक, संजय अहलावत, बलजीत पूनिया, राकेश दूहन, बृजमोहन पंवार, जिला पार्षद विनोद सैनी, शिव प्रकाश, सुखबीर शास्त्री, वेद अलीपुरिया, रमेश सैनी, कुलदीप धनखड़, गुरदास मिस्त्री, जयनारायण, शिव नारायण शर्मा, डॉ. सुरेंद्र गोड़, अभयराम शास्त्री, राजेंद्र दलाल, महाबीर कौशल, राजेश बूरा, संदीप दलाल, वीरेंद्र भुराण भी मौजूद रहे।
मंजू शर्मा व सुभाष ढिगाना के प्रयासों की सराहना
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मंजू शर्मा व सुभाष ढिगाना द्वारा रक्तदान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सभी ने तारीफ की। गौरतलब है कि यह दंपति अब तक 564 कैंप लगा चुका है। साथ ही रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हेल्मेट बांटने का प्रयास सुभाष ढिगाना ने ही शुरू किया है।