{"_id":"596e59884f1c1bae178b492a","slug":"151500404104-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनी नजर बनाए रखे पुलिस : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनी नजर बनाए रखे पुलिस : एसएसपी
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सावन महीने में लगने वाले भोले बाबा के कांवड़ मेले के लिए मंगलवार को एसएसपी शशांक आनंद ने क्राइम मीटिंग ली। उन्होंने सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को आदेश दिए कि शिवरात्रि पर्व पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाए ताकि मुख्य मार्गों पर कांवड़ियों के साथ आने जाने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ व महिलाओं की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस कर्मी भी तैनात किए जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं और संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखे। इसके साथ ही एएसएसपी ने अंडर इंवेस्टिगेशन केसों पर भी ध्यान दिया व उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए। सड़कों पर बिना नंबरों वाले वाहनों की चेकिंग की जाएं। इस अवसर पर डीएसपी कुलवंत सिंह, डीएसपी कप्तान सिंह, डीएसपी परमजीत सिंह, डीएसपी सफीदों वीरेंद्र सिंह, रीडर हरिशंकर, सिक्योरिटी इंचार्ज महेंद्र सिंह, पुलिस पीआरओ पवन कपूर, सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, थानों के मुंशी व एसपी कार्यालय की सभी विंग के इंचार्ज मौजूद रहे।
शिवरात्रि पर्व पर पैनी नजर बनाए रखे पुलिस : एसएसपी