फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने दिया धरना

आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने दिया धरना

Thu, 15 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने दिया धरना

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वीरवार को धरना देकर रोष जताया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी शिरकत की। धरना स्थल पर एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए रणदीप सुरजेवाला को करीब 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। सुरजेवाला ने कहा है कि किसानों और मजदूरों पर गोलियां चलवाने वाली भाजपा को इनेलो पार्टी से सबक लेना चाहिए। इस दौरान मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुई छह किसानों की मौत पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद एसडीएम अश्वनी मलिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सुरजेवाला ने कहा कि इसके कांग्रेस सरकार ने साल 2006-07 के बजट से किसान को तीन लाख तक मिलने वाले कर्ज पर ब्याज की दर सात प्रतिशत निर्धारित कर दी थी। समय पर कर्ज चुकाने वाले किसान को तीन प्रतिशत ब्याज का मुनाफा देते हुए ब्याज की दर को चार प्रतिशत तक घटा दिया। अब भाजपा सरकार ने आनन-फानन में मंत्रिमंडल की बैठक में ब्याज राहत स्कीम को दोबारा बहाल किया। भाजपा सरकार को देश के किसान को बताना होगा कि एक अप्रैल 2017 से 14 जून 2017 तक ब्याज राहत स्कीम क्यों बंद की गई। उन्होंने कहा कि सरकार किसान को उसकी फसल का भाव दिलवाने में नाकामयाब रहे हैं।


धरना समाप्त होने पर लगा जाम, फंसी एंबुलेंस
एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद समाप्त हुए धरने के बाद जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना स्थल से चले तो गोहाना रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। इसके बाद रणदीप सुरजेवाला ने हाथ से लोगों को एंबुलेंस को निकालने का इशारा किया। बाद में पुलिस ने रास्ता बनवाकर एंबुलेंस को निकाला। कार्यक्रम में बेशक किसानों के समर्थन में आयोजित किया गया था, लेकिन यहां कांग्रेसी कार्यकर्ता और रणदीप सिंह सुरजेवाला के समर्थक उन्हें भावी सीएम प्रोजेक्ट करने पर लगे रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कई बार उन्हें भावी सीएम बताया।
विज्ञापन


किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस, दिया धरना
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बोले- चौटाला से सबक ले भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed