फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खर्च होंगे 15 करोड़ रुपये

खर्च होंगे 15 करोड़ रुपये

Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खर्च होंगे 15 करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
नगर परिषद द्वारा शहर की 222 गलियों को पक्का करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। इन गलियों के निर्माण पर नगर परिषद 15 करोड़ रुपये खर्च करेगी। नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम सैनी ने कहा कि शहर की गलियों को पक्का कराने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। नगर पार्षदों के निवास स्थान पर लोग आसानी से पहुंच सकें,इसके लिए शहर के मुख्य स्थलों पर संकेत बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्डों पर नगर पार्षद का नाम, वार्ड नंबर व मकान नंबर अंकित होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर के मंदिरों, शमशान घाटों, आश्रमों को जाने वाले सभी रास्तों को पक्का कराया जाएगा।

दो जून को हुई नगर परिषद की बैठक में शहर में 25 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली कई विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों को पारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 25 करोड़ रुपये की राशि में से 10 करोड़ की राशि उन विकास परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी, जिनकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। इस राशि से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेज दिए गए हैं। जैसे सरकार से इन कार्यों को करवाने की मंजूरी मिल जाएगी, इसके बाद तुरंत विकास परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जून को नगर परिषद जींद एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस दिन नगर परिषद की ओर से एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों का लेखा-जोखा शहर के लोगों सामने रखा जाएगा। साथ ही शहर के विकास के लिए आगामी वर्ष के लिए तैयार की गई कार्य योजना को भी लोगों को बताया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर के चौक-चौराहों पर लोगों के बैठने के लिए एक सौ सीमेंटेड कुर्सियां जल्द खरीदी जाएंगी। इन कामों के अलावा शहर के पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 20 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। ठिठारी महादेव मंदिर को जाने वाले रास्ते को भी पक्का कराया जाएगा। इस पर लगभग 10 लाख रुपये की राशि खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की 222 गलियां 15 करोड़ से होंगी पक्की
नगर परिषद की ओर से प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed