{"_id":"694d816417b04bb15d055231","slug":"1500-new-cards-have-arrived-at-the-e-disha-center-so-people-will-no-longer-have-to-make-repeated-trips-to-the-center-jind-news-c-17-1-rtk1052-783302-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ई-दिशा केंद्र में पहुंचे 1500 नए कार्ड, अब नहीं काटने पड़ेंगे केंद्र के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ई-दिशा केंद्र में पहुंचे 1500 नए कार्ड, अब नहीं काटने पड़ेंगे केंद्र के चक्कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। ई-दिशा केंद्र में आरसी कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सामने आई अव्यवस्थाओं पर अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। अब केंद्र में 1500 नए कार्ड पहुंच गए हैं। इसके बाद आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस प्रिंटिंग का कार्य तेज कर दिया गया है। लोगों को केंद्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से पेंडिंग चल रहे मामलों का जल्द निपटारा किया जाएगा। इससे आमजन को बड़ी राहत मिलने वाली है। कार्ड प्रिंट करने वाले डेटा ऑपरेटर जसमेर ने बताया कि ई-दिशा केंद्र पर करीब 1200 आरसी कार्ड पिछले डेढ़ से दो महीने से पेंडिंग थे। अब नए कार्ड मिलने के बाद इन्हें शुक्रवार तक पूरा कर वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस के भी करीब 900 मामले लंबित थे जिन्हें अगले तीन से चार दिनों में प्रिंट कर दिया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी आवेदक को बार-बार केंद्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
ई-दिशा केंद्र में कार्ड प्रिंटिंग का जिम्मा संभाल रहे डाटा ऑपरेटर जसमेर ने बताया कि दिवाली के बाद से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी कार्ड प्रिंट नहीं हो पा रहे थे। क्योंकि ऊपर से प्रिंटिंग के लिए कार्ड और रिबन की आपूर्ति नहीं हो रही थी। अब जैसे ही विभाग को 1500 नए कार्ड प्राप्त हुए हैं तो काम को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार को अवकाश के दिन भी काम करेंगे ताकि सभी पेंडिंग आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस समय पर तैयार हो सकें। वाहन चालक अजमेर, सन्नी, उमेद, नरेश ने व आमजन अनिल सैनी, विक्रम, इमरान ने बताया कि आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने के कारण उन्हें न केवल चेकिंग का डर बना रहता था बल्कि वाहन बिक्री और अन्य जरूरी कार्य भी अटके हुए थे। अब कार्ड आने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
-- -- -- -- -- -- -
कार्ड खत्म होने की समस्या पिछले लगभग दो महीने से बनी हुई थी। अब विभाग के पास कार्ड पहुंच गए हैं और प्रिंट होने शुरू हो चुके हैं जल्द ही सभी कार्डों को वितरित कर दिया जाएगा। -जगदीश चंद्र, एसडीम नरवाना।