फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   150 workers filled application forms to take responsibility in the organization

Jind News: 150 कार्यकर्ताओं ने संगठन में दायित्व लेने के लिए आवेदन पत्र भरे

Tue, 30 Sep 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
150 workers filled application forms to take responsibility in the organization
29जेएनडी34: गुरु रविदास धर्मशाला में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला स्तरीय ब
जींद : सफीदों रोड स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला स्तरीय बैठक जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर संगठन के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मोहन डागर, प्रदेश संयोजक मिथुन वर्मा व कमलेश राय, प्रदेश अध्यक्ष फोमलाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निर्मल चौहान पहुंचे और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने गांव स्तर पर आमजन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और संगठन की जड़ें मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सपनों के अनुरूप लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मोहन डागर ने कहा कि संगठन के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें संगठन की अहम भूमिका होगी। जल्द ही संगठन की ब्लाक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। यहां लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने संगठन में दायित्व लेने के लिए आवेदन पत्र भरे और अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर वजीर गंगोली, सुभाष गंगोली, लाजवंती ढिल्लों, महाबीर गुप्ता, सुखविंदर कौर, विजेंद्र ढाठरथ, दिनेश धड़ौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed