{"_id":"63d5718c1dc11412fc60afe3","slug":"150-sarpanch-left-for-jasia-rally-in-protest-against-e-tendering-jind-news-c-17-1-49968-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ई-टेंडरिंग के विरोध में जसिया रैली में रवाना हुए 150 सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ई-टेंडरिंग के विरोध में जसिया रैली में रवाना हुए 150 सरपंच
Sun, 29 Jan 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
अलेवा। ई-टेंडरिंग के विरोध में जसिया में हुई रैली में शनिवार को जिलाभर से लगभग 150 सरपंच रवाना हुए। अलेवा ब्लाक सरपंच एसोसिएशन प्रधान राममेहर के नेतृत्व में रवाना होने से पहले सरपंचों ने पंचायत मंत्री देवेंद बबली तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रधान राममेहर बधाना ने बताया कि सरपंचों खिलाफ राइट टू रिकॉल की धमकी दी जाती है। मंत्री राइट टू रिकाल करवाकर दिखाएं। ई-टेंडरिंग के नाम पर सरकार द्वारा सरपंचों को परेशान किया जा रहा है। सरपंच गांव के चुने हुए प्रतिनिधि है और सरपंचों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। ई-टेंडरिंग के नाम पर ठेकेदारों के माध्यम से धांधली के लिए एक पॉलिसी लाई गई है। इसके लिए जसिया में शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तथा मंत्री का जोरदार विरोध किया जाएगा और कड़े निर्णय लिए जाएंगे। इस अवसर पर सरपंच लक्ष्य कटवाल, धर्मबीर, राजेश कुमार, गुलाब, विनोद कुमार, मनप्रीत, राजेश नरवाल, मीनाक्षी, अतेश, सरबजीत कौर, धर्मेद्र सिंह, मीना, ईजा देवी, मोनिका, रतनी देवी, रानी, सुनील कुमार, सुमेश रानी, प्रतिनिधि कुलदीप, कप्तान मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
28जेएनडी17-जसिया में शक्ति प्रदर्शन के लिए रवाना होते अलेवा ब्लाक के सरपंंच। संवाद