फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   150 acres of wheat crop burnt due to fire in the field of Kalvan village of Jind

जींद: कालवन गांव के खेत में आग लगने से 150 एकड़ गेहूं की फसल जली, किसानों की मुआवजे की गुहार

Mon, 11 Apr 2022 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 12:46 AM IST
सार

दमकल दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर तहसीलदार पहुंचे। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
150 acres of wheat crop burnt due to fire in the field of Kalvan village of Jind
कालवन गांव के खेतों में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद के नरवाना क्षेत्र के कालवन गांव में रविवार दोपहर सुलहेड़ा रोड के पास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें लगभग 150 एकड़ फसल जल कर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व टोहाना से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलते ही धमतान साहिब चौकी पुलिस भी पहुंची गई।

विज्ञापन


पीड़ित किसान सुरेंद्र, दिलबाग, किताबा, विजय, प्रताप, बलवान, रामफल, प्रेम, शमशेर, पूर्ण, संदीप, कृष्ण, होशियार, होशियार सिंह जुलहेड़ा व सुरेश ने बताया कि अचानक ही जुलहेड़ा रोड के पास उनकी पक चुकी गेहूं की फसल में आग लग गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि गेहूं की कटाई की तैयारी थी।
विज्ञापन


आज कल में कटाई का काम शुरू करना था लेकिन गेहूं की फसल में लगी आग ने खेतों को राख से भर दिया। फसल का एक दाना भी नहीं बचा। आशंका जताई कि गेहूं की मड़ाई के दौरान किसी मशीन से निकली चिनगारी से आग की घटना हुई होगी। आग लगने की सूचना पाकर तहसीलदार विजय कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल को नरवाना से गुजरना था, इसलिए नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सिरसा में भगवान जगन्नाथ के रथ के पवित्र पहियों के अनावरण कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद उनको नरवाना होते चंडीगढ़ जाना था। ऐसे में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सुरक्षा के तौर पर लगाया था। जब कालवन के खेतों में आग लगी तो ग्रामीणों ने नरवाना के फायर ब्रिगेड कार्यालय में फोन किया।

वहां तैनात कर्मचारी ने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल नरवाना से गुजरने वाले हैं। इसमें उनकी ड्यूटी वहां पर लगी है। इसके कारण वह आग बुझाने के लिए नहीं आ सकता। इसके बाद टोहाना में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई तो वहां से दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची।


नरवाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचने से किसानों में रोष फैल गया। उन्होंने कहा कि नरवाना समेत 62 गांवों में फायर ब्रिगेड की केवल एक ही गाड़ी है, जो नाकाफी है। अगर नरवाना से गाड़ी पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed