{"_id":"6755ddd88f59565854063f82","slug":"15-year-old-grooms-marriage-with-26-year-old-bride-stopped-jind-news-c-199-1-jnd1001-126802-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 26 साल की दुल्हन से 15 वर्ष के दूल्हे की हो रही शादी रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 26 साल की दुल्हन से 15 वर्ष के दूल्हे की हो रही शादी रुकवाई
Sun, 08 Dec 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी09: मौके पर कार्रवाई करते हुए जिला विवाह निषेध विभाग टीम। स्रोत प्रशासन
जींद। बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम ने डिडवाडा गांव में बाल विवाह को रुकवा दिया।
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के घंघेरू गांव से शादी करने के लिए आए दूल्हे की उम्र 15 वर्ष चार माह और दुल्हन की उम्र 26 वर्ष मिली। टीम ने बाल विवाह की सूचना पर मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी। परिजनों को विवाह न करने की चेतावनी देकर बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी।
जिला विवाह निषेध अधिकारी सुनीता व सामाजिक संगठन एमडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक को सूचना मिली थी कि गांव डिडवाडा में लड़की की शादी हो रही है। दूल्हा नाबालिग है। बरात उत्तर प्रदेश के शामली जिले से आई हुई है। इस पर सहायक रवि लोहान, मुख्य सिपाही ओमप्रकाश, महिला सिपाही आरती, नीलम व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दूल्हे के परिजनों से उसके जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो उसकी उम्र 15 वर्ष चार माह निकली। दुल्हन की उम्र 26 वर्ष मिली। टीम ने शादी रुकवाने के साथ बालिग होने तक शादी न करने की चेतावनी दी। संवाद