फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 people, including Superintendent of Civil Surgeons office, found corona infected

सिविल सर्जन कार्यालय अधीक्षक सहित 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 25 Aug 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
15 people, including Superintendent of Civil Surgeons office, found corona infected
विधायक सुभाष गांगोली का कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते डॉ. रमेश पांचाल। - फोटो : Jind
सिविल सर्जन कार्यालय के चिकित्सा अधीक्षक और पीएनबी में कार्यरत दो कर्मचारियों समेत 15 लोगों को सोमवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। जींद और सफीदों के विधायक ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 505 तक पहुंच गई। इनमें से 360 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 137 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय अधीक्षक 58 वर्षीय व्यक्ति हिसार का रहने वाला है। उन्होंने अपना हिसार में ही जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके अलावा स्कीम नंबर छह निवासी 40 वर्षीय महिला, आर्य समाज रोड निवासी 65 वर्षीय महिला, अर्बन एस्टेट निवासी 25 वर्षीय युवक, तोपखाना मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-11 निवासी 32 वर्षीय युवक, हाउसिंग बोर्ड निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, अर्बन एस्टेट निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, गांव रामराय स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत डिफेंस कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवक तथा इसी बैंक में कार्यरत भगवान नगर निवासी 32 वर्षीय युवक को भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा दो लोग गांव कालवा, दो अलेवा तथा एक उचाना मंडी निवासी 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में चार दिन में सात लोग संक्रमित
नागरिक अस्पताल में आए दिन कोई न कोई अधिकारी या कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो रहा है। अब तक नागरिक अस्पताल के सात कर्मचारी और अधिकारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें नागरिक अस्पताल का एक चिकित्सक, एक रेडियोग्राफर, वार्ड हेल्पर, एसएनसीयू में कार्यरत स्टाफ नर्स, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय अधीक्षक शामिल हैं। इस प्रकार नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों एवं अधिकारियों का पॉजिटिव आना समस्या को और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय दो दिन के लिए बंद
सिविल सर्जन कार्यालय अधीक्षक के पॉजिटिव आने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय को मंगलवार व बुधवार दो दिन के लिए बंद कर दिया है। सिविल सर्जन के सभी कर्मचारियों को खुद सिविल सर्जन समेत घर पर क्वारंटीन कर दिया गया है। इन सभी के सैंपल लिए जाएंगे। कार्यालय अधीक्षक सोमवार को भी अपने कार्यालय में आए हुए थे। अपने आदेशों में सिविल सर्जन ने कहा कि उनके कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जींद में ही रहेंगे और ऑन काल ड्यूटी पर रहेंगे। दो दिन तक सिविल सर्जन कार्यालय को सैनिटाइज करवाया जाएगा।
तीन विधायकों ने करवाया टेस्ट, रिपोर्ट आई निगेटिव
जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अपना तथा अपने स्टाफ का एंटीजन किट से सैंपल करवाया, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी प्रकार सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली ने नागरिक अस्पताल में अपना सैंपल करवाया। उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा ने रविवार को अपना सैंपल करवाया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। विधायकों की जांच डॉ. रमेश पांचाल ने की।

जिले में हुए 1400 सैंपल
कोविड नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि सोमवार को 400 सैंपल आरटीपीसीआर से लिए गए। इन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज खानपुर भेजा गया है, जबकि एक हजार सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। फिलहाल उनके पास 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एंटीजन किट की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने में समय लगता है, इसलिए जो पोर्टल पर अपलोड हो जाते हैं, उनकी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed