{"_id":"673652771b81f8fe7301e124","slug":"15-complaints-were-received-in-the-camp-one-was-resolved-jind-news-c-199-1-jnd1001-125702-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिविर में 15 शिकायतें आईं, एक का किया निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिविर में 15 शिकायतें आईं, एक का किया निदान
Fri, 15 Nov 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में 15 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें एक शिकायत का मौके पर ही समाधान किया गया और शेष बची 14 शिकायतों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय, उपमंडल व खंडस्तर पर विकास एवं पंचायत विभाग तथा शहरी स्थानीय निकाय के कार्यालयों में हर रोज सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। नागरिक इन समाधान शिविरों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं। वहीं उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों को उनकी समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में नागरिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी, हाउस टैक्स, जन्म प्रमाणपत्र, पानी निकासी की समस्याएं लेकर पहुंचे।