फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रक्षाबंधन त्यौहार 26 को, सुबह छह बजे से शाम 5:15 तक बहनें बांध सकेंगी राखी

रक्षाबंधन त्यौहार 26 को, सुबह छह बजे से शाम 5:15 तक बहनें बांध सकेंगी राखी

Fri, 24 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन त्यौहार 26 को, सुबह छह बजे से शाम 5:15 तक बहनें बांध सकेंगी राखी
सुबह छह से शाम 5:15 बजे तक बहनें बांध सकेंगी राखी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में रौनक छाई हुई है। बहनों ने अपने भाईयों के लिए तरह-तरह की राखियां खरीदी हैं। बाजार में विभिन्न तरह की राखियां आई हुई है। इस बार रक्षा बंधन के त्योहार पर चांदी के कारोबार में भी तेजी देखने को मिल रही है। चांदी से बनी राखियों की मांग पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ गई है। बहनें चांदी के कड़े में राखी व ब्रेसलेट राखी खरीद रही है। राखी के कई दिन पहले ही बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है।
भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा पर 26 अगस्त मनाया जाएगा। व्यापारियों के अनुसार इस बार पिछले साल के मुकाबले राखियों में काफी फायदा होने वाला है। राखी से कई दिनों पहले ही बहनों ने राखी खरीदनी शुरू कर दी है। इससे व्यापार जगत में काफी फायदा होगा। पिछले साल काफी मंदे के दौर से गुजरना पड़ा था, लेकिन इस बार माहौल बदल गया है। इस बार ग्राहक सस्ते-महंगे के फेर में नहीं है। वह सुंदर राखी को खरीदना पसंद कर रहा है। इस बार सुंदर-सुंदर राखी कलकत्ता, महाराष्ट्र व दिल्ली से आ रही हैं। जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त सुबह छह से शाम सवा पांच बजे तक
इस दिन सुबह छह से शाम सवा पांच बजे तक बहनें राखी बांध सकती हैं। इस साल के श्रावण मास में बहन-भाई का प्रेम वृद्धि होती है। भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधकर लंबी आयु की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित चांदीराम, शिव मंदिर के पुजारी।
बाजार में आईं विभिन्न तरह की राखियां
इस बार पिछले साल के मुकाबले बाजार में काफी रौनक देखने को मिल रही है। विभिन्न तरह की राखियां बाजार में आई हुई हैं। इसे ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। ज्यादातर गत्ता से बनी राखियां खरीद रहे हैं और महंगे सस्ते की वजह ग्राहक सुंदर-सुंदर राखी खरीद रहा हैं।
अमर अरोड़ा, दुकानदार।
बहनें खरीद रहीं चांदी के कड़े व ब्रेसलेट
बाजार में इस बार चांदी की बनी राखियों की डिमांड काफी बढ़ गई है। बहनें भाईयों के लिए चांदी के कड़े व ब्रेसलेट खरीद रही है। इस बार रक्षाबंधन त्यौहार व्यापारियों की दृष्टि काफी अच्छा जा रहा है। कम दामों पर भी चांदी की राखियां उपलब्ध हैं।

सुमित भारद्वाज, ज्वैलर्स।
राखी के दाम थोड़े महंगे हैं
रक्षाबंधन त्योहार को लेकर राखियों की खरीदारी की है। बाजार में काफी सुंदर राखियां आई हैं। चंादी की राखियां भी काफी मनमोहक हैं। समझ नहीं आता कौन सी राखी खरीदूं और कौन सी नहीं। राखी के दाम इस बार थोड़े महंगे जरूर हैं, लेकिन अच्छी राखी हैं।
वंदना, ग्राहक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed