{"_id":"5a43e9ec4f1c1bfc0f8b64b8","slug":"141514400236-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडनपुर में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडनपुर में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, तीन घायल
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
बडनपुर गांव में मंगलवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि इसी गुट के तीन लोग घायल हो गए। सदर पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर तीन लोगों को नामजद करके आठ दस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मृतक के पिता राजेश ने सदर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मंगलवार रात उनके पड़ोसी दीपू, अमरजीत और सतीश सहित आठ दस लोगों ने उनके परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। राजेश, मनीष व सतीश और भाई कुलदीप को चोटें आईं। घायलों को तुरंत नरवाना के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसके 25 वर्षीय मनीष को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलवंत बिश्नोई और पवन कुमार मौके पर पहुंचे। उनके दूसरे बेटे सतीश को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सदर पुलिस ने दीपू, अमरजीत और सतीश सहित आठ दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
सदर पुलिस थाना प्रभारी राजाराम ने बताया कि दो गुटों में कोई पुरानी रंजिश बताई गई है। दोनों गुटों के झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया है। मृतक के पिता राजेश की शिकायत पर दीपू, अमरजीत, सतीश सहित आठ दस लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप का मामला दर्ज किया है।