फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मशीन का बटन दबाकर किया शुभारंभ

मशीन का बटन दबाकर किया शुभारंभ

Tue, 07 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
मशीन का बटन दबाकर किया शुभारंभ
डीसी ने गन्ना उठाने की मशीन का बटन दबाकर किया शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सहकारी चीनी मिल का 33वां पिराई सत्र मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुआ। डीसी और सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष अमित खत्री ने गन्ना उठाने की मशीन का बटन दबा कर पिराई सत्र का शुभारंभ किया। पिराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर मिल परिसर में सबसे पहले गिन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली लाने वाले खटकड़ गांव के गन्ना उत्पादक नरेश नाम किसान को नकद राशि तथा चद्दर देकर सम्मानित किया गया। डीसी अमित खत्री ने गन्ना उत्पादक किसानों से रुबरु होते हुए कहा कि यह मिल किसानों की अपनी मिल है। इसलिए किसानों को मिल के नफा व नुकसान को लेकर पूरा ख्याल रखना चाहिए। किसानों को चाहिए कि वह मिलों में गन्ने को साफ-सुथरा करके सही समय पर लाएं। ऐसा करने से सहकारी चीनी मिल की रिकवरी में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि मिल ने 33 वर्ष के अपने इतिहास में कई उपलब्ध्यिां हासिल की है। अब फिर से मिल परिवार से जुड़े कर्मियों को नए सिरे से कवायद शुरू करनी है और प्रदेश में जींद सहकारी मिल का नाम फिर से चमकाना है। उन्होंने बताया कि पिछले साल में 26.09 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 2.55 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था। चालू पेराई सत्र में 28 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 2.70 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि गन्ना एक नकदी फसल है। प्रदेश में 220 रुपये प्रति क्विंटल से 330 रुपये प्रति क्विंटल तक गन्ने का सर्वाधिक भाव दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को अगेती किस्म व उन्नत किस्म के गन्ने का बीज ब्याज मुक्त ऋण पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। कीटनाशक दवाईयों का वितरण भी ब्याज मुक्त ऋण पर किया जा रहा है। मिल के गन्ना वार्ड में किसानों को रात में ठहरने के लिए किसान रेस्ट हाऊस का प्रबंध किया गया है। यहां किसानों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं गन्ना यार्ड में उचित दरों पर खाना भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे मिल में ताजा व साफ सुथरा गन्ना लेकर आएं। इस अवसर पर शुगर मिल के प्रबंध निदेशक अश्वनी मलिक, एसडीएम महावीर प्रसाद, नगराधीश एसएसमान, मिल्क प्लांट के सीईओ बलजीत सिंह नैन, मिल के चीफ इंजीनियर हरिओम शर्मा, चीफ केमिस्ट अमरीश भार्गव, सेल मैनेजर हरिओम बिश्रोई, केैन मैनेजर रोहताश लाठर, मुख्य लेखा अधिकारी अनिल मेहता, कार्यालय अध्यक्ष रामदत्त शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed