{"_id":"599dc7cd4f1c1b715f8b4611","slug":"141503512525-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगाया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगाया रक्तदान शिविर
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
जींद। विवेकानंद फाउंडेशन की ओर से डीआरडीए सभागार में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 51 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. आरबी सोलंकी ने शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अश्विनी मलिक ने की। शिविर में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजबीर सिंह, प्रसिद्ध उद्योगपति पीएल मौर्य, बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद सिंगला तथा केयू के पूर्व वीसी डॉ. ए के चावला विशिष्ट अतिथि थे। वीसी प्रो. आरबी सोलंकी ने विवेकानंद फाउंडेशन के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर नगर पार्षद अनिल नागपाल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन मनीष गोयल उर्फ बबलू, राष्ट्रपति अवार्डी सुभाष ढिगाना, प्रदीप कुमार, हरदीप, सीयाराम, प्रो. दया सिंह, मनीष गोयल भी उपस्थित रहे।
23जेएनडी 13: रक्तदाताओं को बैज लगाते एसडीएम अश्विनी मलिक।
विज्ञापन
23जेएनडी 13: रक्तदाताओं को बैज लगाते एसडीएम अश्विनी मलिक।