{"_id":"59399f3d4f1c1b1b478b45d1","slug":"141496948541-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने रेल रोकर कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने रेल रोकर कर जताया रोष
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में छह किसानों की मौत के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेल रोक कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किसानों को खुशहाल बनाने, किसानों की आमदनी दुगुनी करने, फसलों को उचित मूल्य दिलवाने, स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट को लागू करने सहित कई झूठे सपने दिखाकर सत्ता पाने वाली भाजपा सरकार आज किसानों को उनका हक देने की बजाय उन पर गोलियां चलवाकर उन्हें मरवाने का काम कर रही है।
वीरवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जींद रेलवे जंक्शन पर जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन करीब 15 मिनट तक रोककर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास पौड़िया ने मंदसौर घटना की निंदा करते हुए कहा कि जो किसान पूरे देश की जनता का पेट भरते हैं, उन्हीं के बच्चे भूखे रह जाते हैं। जब वे अपनी मांग रखता है तो उस पर गोलियां बरसाईं जाती हैं।
युवा जिलाध्यक्ष सुमेर पहलवान ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का जो वादा किया था, उसे सरकार पूर्णतया भूल चुकी है। हलकाध्यक्ष अजमेर रेढू ने कहा कि किसानों की दशा और दिशा सुधारने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार के पास कोई भी कारगर योजना नहीं है। इस अवसर पर अजमेर रेढू हलकाध्यक्ष जींद, पूर्व एनएसयूआई प्रधान संदीप बुरा, सफीदों हलकाध्यक्ष मस्तराम बागड़ू, अमित चहल, मयंक गर्ग, सुमित ठाटरथ, अरविंद लाठर, विकास पवार, सचिन सांगवान, अंकित भारद्वाज, नवीन बरसौला, कुलदीप शर्मा, विनोद तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में किसानों के आंदोलन में समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रोकी रेल
करीब 15 मिनट तक रोके रखी कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन
भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी