फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   14 patients were tested for corona in a week at the Civil Hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह में 14 मरीजों की हुई कोरोना जांच

Sun, 08 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
14 patients were tested for corona in a week at the Civil Hospital
07जेएनडी34: नागरिक अस्पताल का फोटो। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में लगभग एक सप्ताह पहले कोरोना की जांच के लिए 400 किट मिली थी।
विज्ञापन

किट आने के अगले दिन जांच शुरू की थी। इसके बावजूद एक सप्ताह बीत जाने के बाद अब तक कुल 14 लोगों की कोरोना की जांच हुई है। हालांकि कोई भी कोरोना से संक्रमित नहीं मिला। इन सभी के लक्षण कोरोना से मिलते जुलते होने के कारण जांच की गई थी।
कोरोना को लेकर लगातार स्वास्थ्य विभाग आमजन को जागरूक करने का काम कर रहा है। नागरिक अस्पताल को काफी डिमांड के बाद 400 किट मिली थी।
अब अस्पताल प्रशासन इन जांच किट का बेहद सावधानी पूर्वक प्रयोग कर रहा है। अस्पताल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अस्पताल में आने वाले उन्हीं मरीजों की जांच की जाएगी। इसमें कोरोना बीमारी से मिलते-जुलते लक्षण दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन 1700 के लगभग की ओपीडी होती है और लगभग 150 से 200 मरीज ऐसे आते हैं, जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण के होते हैं। अगर सभी संदिग्धों की जांच की जाए तो अस्पताल को मिली कोरोना जांच किट दो दिन भी नहीं चल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने कोरोना को लेकर स्पेशल स्टाफ भी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए पुरानी बिल्डिंग के निकट लैब के पास ही फ्लू कॉर्नर बनाया गया है, ताकि संदिग्ध कोरोना मरीज का वहीं सैंपल लेकर वहीं जांच की जा सके।

इन सब कामों के लिए स्पेशल स्टाफ लगाया गया है। डॉ. गौरव नोडल अधिकारी के तौर पर हर दिन फ्लू कॉर्नर स्टाफ और ओपीडी कर रहे चिकित्सकों से जानकारी हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed