फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   14.50 lakh looted from petrol pump manager

पेट्रोल पंप मैनेजर से 14.50 लाख लूटे

Tue, 02 Sep 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Tue, 02 Sep 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बैंक में नकदी जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर से नई अनाज मंडी के निकट बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर 14 लाख 49 हजार रुपये लूट लिए।

रोहतक रोड पर वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार धवन और डीएसपी बीरेंद्र दलाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार रोहतक रोड स्थित मलिक पेट्रोल पंप के मैनेजर गांव अकालगढ़ निवासी प्रवेश सोमवार सुबह 14 लाख 49 हजार रुपये की नकदी बैंक में जाम करवाने जा रहा था। इस दौरान उसके साथ उसका एक दोस्त भी बाइक पर सवार हो गया।
विज्ञापन

जब प्रवेश अपने दोस्त को नई अनाज मंडी के निकट उतारकर जाने लगा तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। युवकों ने पिस्तौल तानकर नकदी से भरा बैग छीन लिया। मैनेजर प्रवेश ने इसकी सूचना पेट्रोल पंप के मालिक ईश्वर और पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश ने बताया कि रविवार को बैंकों की छुट्टी होने के कारण दो दिन का कैश इकट्ठा हो गया था। सोमवार को बैंक खुलते ही वह राशि को बैंक में डालने के लिए जा रहा था तो रास्ते में बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया।
 
लुटेरे का सॉफ्ट टारगेट रहते है पेट्रोल पंप
जींद। जिले में पेट्रोल पंप लुटेरों का सॉफ्ट टारगेट रहे है। जिले में सफीदों क्षेत्र में सबसे ज्यादा पेट्रोल पंप लूटने की घटनाएं हुई है। तीन माह पहले पुलिस ने लुटेरों गिरोह का पर्दाफाश किया था। लगभग एक दर्जन युवकों को लूटपाट की वारदात में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से जिले में पेट्रोल पंप की घटनाओं में कमी आई थी। लेकिन एक बार फिर से लुटेरे गिरोह का सिर उठाया है। हालांकि सोमवार को जींद में सांसद दीपेंद्र हुड्डा का दौरा था। जिसके चलते जगह-जगह पर पुलिस तैनात की गई थी, लेकिन उसके बावजूद भी बाइक सवार लुटेरे युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इससे पुलिस कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

सफीदों में हुई अधिक घटनाएं
पेट्रोल पंप पर लूट की सबसे अधिक घटनाएं सफीदों क्षेत्र में हुई हैं। यहां पिछले एक साल में आधा दर्जन पेट्रोल पंपों पर दर्जन भर घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इसके चलते पेट्रोल पंप संचालकों ने पंप बंद करने की धमकी भी दी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

शहर की सुरक्षा पर सवाल
पेट्रोल पंप कारिंदे से नकदी लूट की घटना ने शहर की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। सोमवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा को शहर में आना था, इसके चलते जगह-जगह पुलिस तैनात भी थी। इसके बावजूद लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया।


पुलिस को मिले अहम सुराग
पेट्रोल पंप की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। इनके आधार पर जल्द ही लूट की गुत्थी को सुलझा दिया जाएगा। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अनिल धवन, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed