फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   13.80 lakh quintals of paddy sold out of 15.86 lakh quintals, farmers worried due to slow lifting

Jind News: 15.86 लाख क्विंटल धान में 13.80 बिका, उठान धीमी होने के कारण किसान परेशान

Tue, 21 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 21 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
13.80 lakh quintals of paddy sold out of 15.86 lakh quintals, farmers worried due to slow lifting
21जेएनडी31: नरवाना नई अनाज मेला मंडी में रखे धान की बैग। संवाद।
नरवाना। जिलेभर की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है। अब तक 15.86 लाख क्विंटल धान की आवक हुई। इसके अलावा 13.80 की बिक्री हुई। मंडियों में उठान नहीं होने के कारण मंडी में जगह की नहीं बची है। वहीं कुछ किसानों को भुगतान भी समय पर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

नरवाना शहर की नई अनाज मेला मंडी में धान की आवक लगातार जारी है। मंगलवार को शहर की मंडियों में कुल 33,015 क्विंटल धान पहुंचा। इनमें धमतान साहिब सब यार्ड में 8,339 क्विंटल, गढ़ी सब यार्ड में 4,081 क्विंटल, धनौरी में 1,055 क्विंटल, खरल में 4,344 क्विंटल और मंगलपुर में 435 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई।
विज्ञापन

खरीद की बात करें तो मंगलवार को विभिन्न एजेंसियों द्वारा धान की 81,550 क्विंटल से अधिक खरीद की गई। नरवाना मेला मंडी में डीएफएससी द्वारा 62,685 क्विंटल, धमतान साहिब में 10,160 क्विंटल, गढ़ी में वेयरहाउस द्वारा 2,510 क्विंटल, धनौरी में 1,505 क्विंटल तथा खरल में 5,690 क्विंटल धान खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंडियों से धान के उठान की रफ्तार भी बनी हुई है। मंगलवार को नरवाना नई अनाज मेला मंडी से डीएफएससी द्वारा 19,500 क्विंटल और हेफेड द्वारा 12,000 क्विंटल धान का उठान किया गया। सब यार्डों को मिलाकर कुल 49,700 क्विंटल धान का उठान मंगलवार को हुआ। अब तक मंडियों से 7,05,431 क्विंटल धान का उठान पूरा हो चुका है। हालांकि, अभी भी मंडियों में काफी मात्रा में धान बिना बिके पड़ा है।
आंकड़ों के अनुसार नरवाना मंडी में 1,49,259 क्विंटल और सब यार्डों सहित कुल 1,54,771 क्विंटल धान अभी तक खरीदी की प्रतीक्षा में है। प्रशासन ने जल्द से जल्द धान की उठान प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके और मंडियों में नई फसल की जगह बन सके।

जिलेभर की मंडियों में उठान धीमी
जिलेभर की अनाज मंडियों में उठान नहीं होने के कारण परेशानी बनी हुई है। आवक व खरीद के अनुसार अब तक मंडियों उठान नहीं हुआ। इसके कारण नरवाना मंडी में सबसे ज्यादा परेशानी बनी है। अब तक उठान कम होने पर प्रशासन ने भी एजेंसियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। धान का उठान समय पर नहीं होने के कारण किसानों को भी भुगतान समय पर नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed